गया में नाबालिग लड़की-युवक लापता, पुलिस ने किया बरामद:परिजनों ने लगाया अपहरण का आरोप, पुलिस बोली- प्रेम प्रसंग का मामला है

गया में नाबालिग लड़की-युवक लापता, पुलिस ने किया बरामद:परिजनों ने लगाया अपहरण का आरोप, पुलिस बोली- प्रेम प्रसंग का मामला है

गया शहर के चंदौती थाना क्षेत्र के नियाज़ीपुर गांव में आज एक नाबालिग लड़की और युवक लापता हो गया। परिजनों ने इसे अपहरण बताया, लेकिन पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह प्रेम प्रसंग का मामला निकला है। नियाज़ीपुर गांव निवासी किरण मांझी और 15 साल की लड़की के बीच कई साल से प्रेम संबंध था। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों अचानक अपने घरों से लापता हो गए। लड़की के परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और युवक पर अपहरण का आरोप लगाया। पिता बोले- लड़की अपनी मर्जी से नहीं गई लड़की के माता-पिता ने दावा किया कि उनकी बेटी अपनी मर्जी से नहीं गई है। उन्होंने किरण मांझी पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। लड़की की मां के अनुसार, उनकी बेटी सुबह खेत में टॉयलेट के लिए गई थी, तभी युवक ने उसका अपहरण कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और कुछ ही समय में दोनों को बेलागंज थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए चंदौती थाना पुलिस को सौंप दिया गया। थाने में एफआईआर दर्ज चंदौती थाना अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत होता है। युवक-युवती आपसी सहमति से घर से गए थे। हालांकि, लड़की के नाबालिग होने के कारण मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। नाबालिग लड़की का बयान कोर्ट में दर्ज कराया जाएगा, जिससे स्पष्ट होगा कि यह प्रेम प्रसंग का मामला है या अपहरण का मामला है। गया शहर के चंदौती थाना क्षेत्र के नियाज़ीपुर गांव में आज एक नाबालिग लड़की और युवक लापता हो गया। परिजनों ने इसे अपहरण बताया, लेकिन पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह प्रेम प्रसंग का मामला निकला है। नियाज़ीपुर गांव निवासी किरण मांझी और 15 साल की लड़की के बीच कई साल से प्रेम संबंध था। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों अचानक अपने घरों से लापता हो गए। लड़की के परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और युवक पर अपहरण का आरोप लगाया। पिता बोले- लड़की अपनी मर्जी से नहीं गई लड़की के माता-पिता ने दावा किया कि उनकी बेटी अपनी मर्जी से नहीं गई है। उन्होंने किरण मांझी पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। लड़की की मां के अनुसार, उनकी बेटी सुबह खेत में टॉयलेट के लिए गई थी, तभी युवक ने उसका अपहरण कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और कुछ ही समय में दोनों को बेलागंज थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए चंदौती थाना पुलिस को सौंप दिया गया। थाने में एफआईआर दर्ज चंदौती थाना अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत होता है। युवक-युवती आपसी सहमति से घर से गए थे। हालांकि, लड़की के नाबालिग होने के कारण मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। नाबालिग लड़की का बयान कोर्ट में दर्ज कराया जाएगा, जिससे स्पष्ट होगा कि यह प्रेम प्रसंग का मामला है या अपहरण का मामला है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *