मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के कर्णपुर दक्षिणी पंचायत के सरवानीचक ढाब में पुलिस ने शनिवार रात झाड़ी में छिपाकर रखी गई विदेशी शराब बरामद की है। यह शराब 18 टीन के डिब्बों में छिपाकर रखी गई थी। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने गुप्त सूचना पर की। पुलिस गश्ती पदाधिकारी सहायक सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार और पुलिस बल के सहयोग से इस अभियान को अंजाम दिया गया। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गया। पुलिस अब उसकी शिनाख्त कर कार्रवाई में जुट गई है। बरामद शराब की कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है। थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि टिन के डिब्बों में छिपाकर रखी गई शराब बरामद कर ली गई है। डिब्बों को खोलकर शराब की बोतलों की गिनती की जा रही है। इसके साथ ही शराब तस्कर को चिन्हित किया जा रहा है और उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के कर्णपुर दक्षिणी पंचायत के सरवानीचक ढाब में पुलिस ने शनिवार रात झाड़ी में छिपाकर रखी गई विदेशी शराब बरामद की है। यह शराब 18 टीन के डिब्बों में छिपाकर रखी गई थी। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने गुप्त सूचना पर की। पुलिस गश्ती पदाधिकारी सहायक सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार और पुलिस बल के सहयोग से इस अभियान को अंजाम दिया गया। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गया। पुलिस अब उसकी शिनाख्त कर कार्रवाई में जुट गई है। बरामद शराब की कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है। थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि टिन के डिब्बों में छिपाकर रखी गई शराब बरामद कर ली गई है। डिब्बों को खोलकर शराब की बोतलों की गिनती की जा रही है। इसके साथ ही शराब तस्कर को चिन्हित किया जा रहा है और उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


