ड्रग्स सिंडिकेट के ठिकानों पर पुलिस की रेड:लॉजिस्टिक गोदाम-मकान में मारा छापा, दो संदेही हिरासत में; पूछताछ में जुटे अफसर

ड्रग्स सिंडिकेट के ठिकानों पर पुलिस की रेड:लॉजिस्टिक गोदाम-मकान में मारा छापा, दो संदेही हिरासत में; पूछताछ में जुटे अफसर

रायपुर में ड्रग्स बेचकर युवाओं को बर्बाद कर रहे सिंडिकेट के खिलाफ बडी कार्रवाई कमिश्नरेट के अधिकारियों ने की है। वरिष्ठ अधिकारियों क निर्देश एसीपी रैंक के अफसरों ने टीम बनाकर गुमा गांव स्थित लाजिस्टिक गोदाम और कबीर नगर इलाके के मकान में रेड मारकर दो संदेहियों को पकड़ा है। इन संदेहियों से अफसर पूछताछ कर रहे है। कमिश्नरेट के अधिकारियों का कहना है, कि आरोपियों से पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा जल्द किया जाएगा। आधी रात को घेराबंदी, भागने का मौका नहीं मिला पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक वेयरहाउस का उपयोग ड्रग्स की सप्लाई चेन के रूप में किया जा रहा है। बीती रात अफसरों ने योजना के तहत रेड मारी और बडी मात्रा में संदिग्ध सामान जब्त किया है। बाहरी राज्यों से जुड़े हैं तार शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह सिंडिकेट न केवल स्थानीय स्तर पर सक्रिय था, बल्कि इसके तार पड़ोसी राज्यों से भी जुड़े हुए हैं। पकड़े गए दो संदिग्धों में से एक मुख्य सप्लायर का करीबी बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी पूर्व में ड्रग्स तस्करी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। चार तस्करों का रविवार को पकड़ा पुलिस ने तेलीबांधा पुलिस ने रविवार को चार आरोपियों को पकड़ा है। ये आरोपी दिल्ली में बैठे तस्करों के कहने पर रायपुर में सामान सप्लाई करते थे। आरोपी पुलिस की निगाहों में ना आए, इसलिए लोकेशन मैप में चैटिंग करते और सामान की सप्लाई करके गायब हो जाते थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार इन्हीें आरोपियों की निशानदेही पर कबीर नगर इलाके के मकान और गोदाम में दबिश दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *