पूर्व IPS अमिताभ दास के घर पुलिस की रेड:कहा था- NEET छात्रा केस में CM के बेटे का DNA सैंपल लेना चाहिए

पूर्व IPS अमिताभ दास के घर पुलिस की रेड:कहा था- NEET छात्रा केस में CM के बेटे का DNA सैंपल लेना चाहिए

पटना में पूर्व IPS अमिताभ दास के घर शुक्रवार को पुलिस ने रेड की है। पाटलिपुत्र, चित्रगुप्त नगर थाने की पुलिस उनके पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित पटना स्काइज अपार्टमेंट में छापेमारी कर रही है। उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रामक और उत्तेजक पोस्ट डालने के मामले में FIR दर्ज की गई है। मामला चित्रगुप्तनगर थाना में शंभू गर्ल्स हॉस्टल की NEET छात्रा रेप-मौत केस से जुड़ा है। 3 थानों की पुलिस उनके आवास पर तलाशी और छापेमारी कर रही है। पटना स्काइज अपार्टमेंट के सेकेंड फ्लोर पर फ्लेट नंबर- 22 में पुलिस की कार्रवाई जारी है। छापेमारी की 2 तस्वीरें देखिए… अमिताभ दास पर भड़काऊ पोस्ट डालने का आरोप पुलिस मॉनिटरिंग में पाया गया कि एक्स, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर चित्रगुप्तनगर थाना कांड संख्या 44/26 से संबंधित मामले में अमिताभ दास और अन्य ने तथ्यहीन और भड़काऊ पोस्ट डाले हैं। पुलिस के अनुसार, इन पोस्ट और वीडियो में लगाए गए गंभीर आरोप शुरुआती जांच में तथ्यों पर आधारित नहीं पाए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन पोस्ट के जरिए मामले की जांच को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। अब जानिए अमिताभ दास ने क्या कहा था पूर्व IPS ऑफिसर अमिताभ दास ने कहा था- ‘ NEET छात्रा मामले में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का DNA टेस्ट करवाना चाहिए। CM आवास में आने-जाने वाले लोगों के भी DNA सैंपल लेने चाहिए। इससे सब साफ हो जाएगा। ज्यादा देर हुई तो इस केस की वजह से निशांत कुमार विदेश भाग सकता है। अगर ऐसी बात है तो नीतीश कुमार को सामने आकर बिहार को सबकुछ साफ करना चाहिए और अपना और बेटे का DNA सैंपल देना चाहिए ताकि आपकी विश्वसनीयता बनी रहे।’ पटना में पूर्व IPS अमिताभ दास के घर शुक्रवार को पुलिस ने रेड की है। पाटलिपुत्र, चित्रगुप्त नगर थाने की पुलिस उनके पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित पटना स्काइज अपार्टमेंट में छापेमारी कर रही है। उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रामक और उत्तेजक पोस्ट डालने के मामले में FIR दर्ज की गई है। मामला चित्रगुप्तनगर थाना में शंभू गर्ल्स हॉस्टल की NEET छात्रा रेप-मौत केस से जुड़ा है। 3 थानों की पुलिस उनके आवास पर तलाशी और छापेमारी कर रही है। पटना स्काइज अपार्टमेंट के सेकेंड फ्लोर पर फ्लेट नंबर- 22 में पुलिस की कार्रवाई जारी है। छापेमारी की 2 तस्वीरें देखिए… अमिताभ दास पर भड़काऊ पोस्ट डालने का आरोप पुलिस मॉनिटरिंग में पाया गया कि एक्स, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर चित्रगुप्तनगर थाना कांड संख्या 44/26 से संबंधित मामले में अमिताभ दास और अन्य ने तथ्यहीन और भड़काऊ पोस्ट डाले हैं। पुलिस के अनुसार, इन पोस्ट और वीडियो में लगाए गए गंभीर आरोप शुरुआती जांच में तथ्यों पर आधारित नहीं पाए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन पोस्ट के जरिए मामले की जांच को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। अब जानिए अमिताभ दास ने क्या कहा था पूर्व IPS ऑफिसर अमिताभ दास ने कहा था- ‘ NEET छात्रा मामले में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का DNA टेस्ट करवाना चाहिए। CM आवास में आने-जाने वाले लोगों के भी DNA सैंपल लेने चाहिए। इससे सब साफ हो जाएगा। ज्यादा देर हुई तो इस केस की वजह से निशांत कुमार विदेश भाग सकता है। अगर ऐसी बात है तो नीतीश कुमार को सामने आकर बिहार को सबकुछ साफ करना चाहिए और अपना और बेटे का DNA सैंपल देना चाहिए ताकि आपकी विश्वसनीयता बनी रहे।’  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *