मुंगेर के असरगंज थाना में तैनात बिहार पुलिस के जवान बिट्टू पांडे को उनके उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य के लिए मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद सम्मानित करेंगे। इसकी जानकारी स्वयं एसपी सैयद इमरान मसूद ने दी है। अनियंत्रित बाइक के गिर जाने पर युवक हुआ घायल घटना गुरुवार को असरगंज थाना क्षेत्र के आशा जोरारी के पास की है। यहां एक अनियंत्रित बाइक के गिर जाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान विक्रमपुर निवासी सरयुग मांझी के 45 वर्षीय पुत्र जगत नाथ मांझी के रूप में हुई है। बताया गया कि असरगंज थाना की पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां देखा गया कि एक युवक गंभीर हालत में सड़क किनारे पड़ा है। पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गश्ती दल में शामिल जवान बिट्टू पांडे ने बिना समय गंवाए मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को गोद और कंधे पर उठाकर पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज पहुंचाया। हैरानी की बात यह रही कि घटनास्थल पर एक दर्जन से अधिक लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी घायल की मदद नहीं की। लोग मदद करने के बजाय फोटो और वीडियो बनाने में व्यस्त नजर आए। लोगों ने लिया फोटो, बनाए वीडियो जवान बिट्टू पांडे की तत्परता और संवेदनशीलता को देखकर स्थानीय लोगों ने उनके फोटो और वीडियो बनाए, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। वीडियो वायरल होने के बाद हर कोई पुलिस जवान के इस मानवीय कार्य की सराहना कर रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक निधि कुमारी ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए तारापुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवक की हालत सामान्य बताई जा रही है। इस पूरे मामले में पुलिस जवान बिट्टू पांडे का साहस, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है। मुंगेर के असरगंज थाना में तैनात बिहार पुलिस के जवान बिट्टू पांडे को उनके उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य के लिए मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद सम्मानित करेंगे। इसकी जानकारी स्वयं एसपी सैयद इमरान मसूद ने दी है। अनियंत्रित बाइक के गिर जाने पर युवक हुआ घायल घटना गुरुवार को असरगंज थाना क्षेत्र के आशा जोरारी के पास की है। यहां एक अनियंत्रित बाइक के गिर जाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान विक्रमपुर निवासी सरयुग मांझी के 45 वर्षीय पुत्र जगत नाथ मांझी के रूप में हुई है। बताया गया कि असरगंज थाना की पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां देखा गया कि एक युवक गंभीर हालत में सड़क किनारे पड़ा है। पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गश्ती दल में शामिल जवान बिट्टू पांडे ने बिना समय गंवाए मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को गोद और कंधे पर उठाकर पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज पहुंचाया। हैरानी की बात यह रही कि घटनास्थल पर एक दर्जन से अधिक लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी घायल की मदद नहीं की। लोग मदद करने के बजाय फोटो और वीडियो बनाने में व्यस्त नजर आए। लोगों ने लिया फोटो, बनाए वीडियो जवान बिट्टू पांडे की तत्परता और संवेदनशीलता को देखकर स्थानीय लोगों ने उनके फोटो और वीडियो बनाए, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। वीडियो वायरल होने के बाद हर कोई पुलिस जवान के इस मानवीय कार्य की सराहना कर रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक निधि कुमारी ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए तारापुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवक की हालत सामान्य बताई जा रही है। इस पूरे मामले में पुलिस जवान बिट्टू पांडे का साहस, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है।


