पुलिस जवान कमरे में मिली लाश, सरकारी क्वार्टर में मचा हड़कंप

पुलिस जवान कमरे में मिली लाश,  सरकारी क्वार्टर में मचा हड़कंप

धमतरी। पुलिस लाइन में पदस्थ डीएसएफ जवान की मौत हो गई है। मौत का कारण अज्ञात है। मिली जानकारी के अनुसार 44 वर्षीय डीएसएफ जवान शिवप्रसाद ध्रुव धमतरी पुलिस लाइन में पदस्थ था।

वह गंगरेल स्थित सरकारी क्वार्टर में रहता था। शुक्रवार की सुबह अपने कमरे में अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

वही पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजन को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *