भोजपुर जिले के चर्चित आरा तनिष्क लूट कांड में पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपितों के घरों पर इश्तेहार चस्पाया गया। वैशाली पुलिस के सहयोग से पुलिस टीम हाजीपुर और तिसिऔता क्षेत्र पहुंची। जहां हाजीपुर के शक्तिपुर बालदास मठ निवासी सूरज तिवारी और तिसिसौता थाना क्षेत्र के दस बरहा निवासी निक्कू सिंह के घर इस्तेहार चस्पाकर सरेंडर करने की चेतावनी दी गई है। ऐसा न करने पर दोनों की संपत्ति कुर्क की जाएगी। इंस्पेक्टर देव राज राय ने बताया कि इससे पहले 14 फरवरी को लुटेरों को शरण देने वाले बड़हरा थाना क्षेत्र के एकौना गांव निवासी अहम आरोपित श्रीराम सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में सामने आया है कि सूरज तिवारी और नीतीश पांडेय लूटे गए जेवरात में से आधा-आधा किलो सोना लेकर फरार हुए थे, जबकि नीतीश पांडेय पहले भी जेल जा चुका है। इस बहुचर्चित कांड में अब तक कुल 24 बदमाशों की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन गिरोह का एक अहम सदस्य ‘बाबा’ अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
पिछसे साल 10 मार्च को हुई थी घटना 10 मार्च 2025 को आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत शीश महल चौक स्थित तनिष्क शोरूम में दो अलग-अलग बाइक पर सवार सात हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े करीब साढ़े दस करोड़ रुपए के जेवरात लूट लिए थे। घटना के बाद बड़हरा के बबुरा इलाके में पुलिस से हुई मुठभेड़ में सारण के 2 अपराधी घायल हुए थे और उनके पास से हथियार और लूटे गए जेवरात बरामद किए गए थे। 22 मार्च 2025 को अररिया निवासी चुनमुन झा पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। अब तक इस सनसनीखेज वारदात में शामिल 2 अपराधी मुठभेड़ में ढेर हो चुके हैं और शेष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। भोजपुर जिले के चर्चित आरा तनिष्क लूट कांड में पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपितों के घरों पर इश्तेहार चस्पाया गया। वैशाली पुलिस के सहयोग से पुलिस टीम हाजीपुर और तिसिऔता क्षेत्र पहुंची। जहां हाजीपुर के शक्तिपुर बालदास मठ निवासी सूरज तिवारी और तिसिसौता थाना क्षेत्र के दस बरहा निवासी निक्कू सिंह के घर इस्तेहार चस्पाकर सरेंडर करने की चेतावनी दी गई है। ऐसा न करने पर दोनों की संपत्ति कुर्क की जाएगी। इंस्पेक्टर देव राज राय ने बताया कि इससे पहले 14 फरवरी को लुटेरों को शरण देने वाले बड़हरा थाना क्षेत्र के एकौना गांव निवासी अहम आरोपित श्रीराम सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में सामने आया है कि सूरज तिवारी और नीतीश पांडेय लूटे गए जेवरात में से आधा-आधा किलो सोना लेकर फरार हुए थे, जबकि नीतीश पांडेय पहले भी जेल जा चुका है। इस बहुचर्चित कांड में अब तक कुल 24 बदमाशों की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन गिरोह का एक अहम सदस्य ‘बाबा’ अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
पिछसे साल 10 मार्च को हुई थी घटना 10 मार्च 2025 को आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत शीश महल चौक स्थित तनिष्क शोरूम में दो अलग-अलग बाइक पर सवार सात हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े करीब साढ़े दस करोड़ रुपए के जेवरात लूट लिए थे। घटना के बाद बड़हरा के बबुरा इलाके में पुलिस से हुई मुठभेड़ में सारण के 2 अपराधी घायल हुए थे और उनके पास से हथियार और लूटे गए जेवरात बरामद किए गए थे। 22 मार्च 2025 को अररिया निवासी चुनमुन झा पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। अब तक इस सनसनीखेज वारदात में शामिल 2 अपराधी मुठभेड़ में ढेर हो चुके हैं और शेष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


