वाराणसी पुलिस लाइंस का पुलिस म्यूजियम बताएगा गौरवशाली इतिहास:परंपराओं-उपलब्धियों और ऐतिहासिक कार्यों को सहेजा, मल्टी स्टोरी वार्डरोब में 10 हजार पुलिसकर्मियों का डाटा

वाराणसी पुलिस लाइंस का पुलिस म्यूजियम बताएगा गौरवशाली इतिहास:परंपराओं-उपलब्धियों और ऐतिहासिक कार्यों को सहेजा, मल्टी स्टोरी वार्डरोब में 10 हजार पुलिसकर्मियों का डाटा

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट लाइंस आफिस अब महज परेड और कर्मचारियों का कार्यस्थल ही नहीं होगा बल्कि अब ये पुलिसिंग का गौरवशाली इतिहास बताएगा। जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के बाद इसकी दीवारें पुलिस की शौर्य गाथा सुनाएंगी। पुलिस लाइन परिसर में पुलिस म्यूजियम की स्थापना कराई गई है, जिसमें पुलिस की गौरवशाली परंपराओं, उपलब्धियों एवं ऐतिहासिक कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा। परिसर में अब पुलिसिंग का माहौल बदलेगा और कर्मचारी ही नहीं आने वाले आगंतुक भी प्रेरित होंगे। पुलिस कमिश्नर मोहत अग्रवाल ने पुलिस लाइंस परिसर में पुलिस कार्यालय परिसर का नवनिर्माण, पुराने भवनों के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का शुभारंभ किया। पुलिस आयुक्त ने फीता काटकर नई ऊर्जा के कार्यक्षेत्र का औपचारिक लोकार्पण किया। पुलिस आयुक्त ने विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर स्वच्छता, अनुशासन एवं उत्कृष्ट कार्य वातावरण बनाए रखने हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्मिकों की कार्यक्षमता और मनोबल वृद्धि के उद्देश्य से आधुनिक, प्रेरणादायी, सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित कार्य वातावरण उपलब्ध कराने की बात कही। बताया कि परिसर में पुलिस म्यूजियम बनाया गया है जो पुलिसिंग को नया संदेश देगी। इसमें पुलिस कार्यालय की गैलरी को आकर्षक फोटो गैलरी के रूप में विकसित किया गया है, जहां पुलिस की प्रमुख उपलब्धियों एवं उल्लेखनीय अभियानों को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। पुलिस कार्यालय में मल्टी स्टोरी वार्डरोब का निर्माण कराया गया है, जिसमें 9000 से अधिक पुलिसकर्मियों की चरित्र पंजिकाएं क्रमबद्ध रूप से सुरक्षित रखी गई हैं। नई व्यवस्था से अभिलेखों की खोज प्रक्रिया अत्यंत सरल, समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित हो गई है । समस्त कार्यालयों और इकाइयों को आधुनिक एवं सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने की कोशिश जारी है। पुलिसकर्मियों के परिवारों एवं बच्चों के लिए पुलिस लाइन में चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण कराया गया है। जिससे सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण में बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिल सके। शारीरिक क्षमता एवं फिटनेस सुदृढ़ करने हेतु आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित जिमनेजियम का निर्माण कराया जा रहा है । इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) प्रमोद कुमार सहित अन्य अधिकारी/सम्बन्धित शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *