फतेहपुर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, एक बदमाश घायल:7 गिरफ्तार, 60 भेड़ें, 7 बकरियां और वाहन बरामद

फतेहपुर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, एक बदमाश घायल:7 गिरफ्तार, 60 भेड़ें, 7 बकरियां और वाहन बरामद

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। भेड़ चोरी के एक मामले में हुई इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बीती रात खखरेरू और गाजीपुर थाना पुलिस अंजना ईंट भट्ठे के पास रक्षापलपुर से आलमपुर गोरिया जाने वाले मार्ग पर संयुक्त रूप से चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक लोडर, एक पिकअप और एक स्विफ्ट कार में कुछ लोग आते दिखे। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान शोएब कुरैशी उर्फ शीबू (27 वर्ष) नामक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल साथी को देखकर अन्य बदमाशों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए बदमाशों में इमरान (35 वर्ष, 3 मुकदमे), संदीप कुमार (21 वर्ष), अखिलेश कुमार (25 वर्ष), सोहेल उर्फ गुड्डा (25 वर्ष), रियासत (27 वर्ष, 8 मुकदमे) और आमिर हमजा (19 वर्ष) शामिल हैं। घायल शोएब कुरैशी पर भी 4 मुकदमे दर्ज हैं। इनका एक साथी राजू अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस टीम ने मौके से 60 भेड़ें, 7 बकरियां, एक पिकअप गाड़ी, एक लोडर गाड़ी, एक स्विफ्ट कार, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। घायल शोएब को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी बदमाश बड़ी संख्या में भेड़ों की चोरी में शामिल थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *