रेवाड़ी में अतिक्रमण को लेकर पुलिस-व्यापारियों की मीटिंग:बाहर रखे सामान पर पूर्ण प्रतिबंध; SHO बोले- हद में रखें सामान

रेवाड़ी में अतिक्रमण को लेकर पुलिस-व्यापारियों की मीटिंग:बाहर रखे सामान पर पूर्ण प्रतिबंध; SHO बोले- हद में रखें सामान

रेवाड़ी में पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके लिए शहर थाना इंचार्ज इस्पेक्टर सूबे सिंह ने रविवार को शहर के प्रमुख व्यापारियों और उनके प्रधानों के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग में दुकानों के बाहर सामान रखने पर पूर्ण रोक लगाने का फैसला लिया गया। शहर थाना इंचार्ज सूबे सिंह ने बताया कि होली के त्योहार पर व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। इसके साथ ही दुकान के बाहर लगने वाले अतिक्रमण को लेकर भी उनसे बात की गई। उन्होंने सभी व्यापारियों से सामान अपनी हद में रखने को कहा। उन्होंने जोर दिया कि अगर व्यापारी आम जनता का ध्यान रखेंगे तो पुलिस उनका ध्यान रखेगी। इंस्पेक्टर बोले- सूचना दें, चालान करेंगे थाना इंचार्ज ने यह भी कहा कि दुकानों के आगे गाड़ियां खड़ी नहीं की जा सकेंगी। यदि कोई गाड़ी खड़ी करके जाता है तो उसकी सूचना पुलिस को दी जाए, गाड़ी का चालान किया जाएगा। उन्होंने बाजार में व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापारियों से आग्रह किया। उन्होंने बताया कि मेन बाजारों में लगातार चेकिंग की जाएगी। व्यापारियों ने पुलिस की इस पहल पर सहमति जताई और वादा किया कि वे आगे से कोई अतिक्रमण नहीं करेंगे। पुलिस ने जारी की थी चेतावनी बता दें कि इससे एक दिन पहले शनिवार को ही शहर इंचार्ज प्रभारी सूबे सिंह ने गोकल गेट रेलवे रोड पर दुकानों के बाहर रखे गए सामान को दुकानों के अंदर करवाया था। पुलिस ने पहले ही इस संबंध में चेतावनी जारी की थी। पुलिस की व्यापारियों से अपील पुलिस ने व्यापारियों से अपील की है कि वे प्रशासन का पूरा सहयोग करें ताकि शहर में यातायात और बाजार की व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे। यह अभियान शहर में बढ़ते अतिक्रमण को रोकने और आम जनता की सुविधा के लिए शुरू किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *