इंदौर में रंगपंचमी पर हाई रिजोल्यूशन कैमरों से नजर:पुलिस ने गड़बड़ी और अव्यवस्था फैलाने वालों के लिए बनाई अस्थायी जेल

इंदौर में रंगपंचमी पर हाई रिजोल्यूशन कैमरों से नजर:पुलिस ने गड़बड़ी और अव्यवस्था फैलाने वालों के लिए बनाई अस्थायी जेल

इंदौर में रंगपंचमी के अवसर पर निकलने वाली गेर और फाग यात्रा को लेकर शनिवार को पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर के दौरान पुलिस पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ सड़कों पर तैनात रहेगी। गेर में गड़बड़ी या अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे लोगों को अस्थायी जेल में बंद किया जाएगा। बैठक में एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे। बैठक के बाद पुलिस अधिकारियों ने गेर मार्ग का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। रंगपंचमी को लेकर पुलिस ने ऐसी प्लानिंग की है पुलिस कमिश्नर ने ये निर्देश दिए

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *