भागलपुर में LPG गैस को लेकर लोग परेशान है। गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी लाइन लग रही है। हालात ऐसे हैं कि लोग सुबह तीन बजे से ही गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी के बाहर पहुंच जा रहे हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ घर लौटना पड़ रहा है। शहर के अलग-अलग इलाकों में भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था या हंगामा न हो। पुलिसकर्मी लोगों को कतार में व्यवस्थित रहने की अपील करते नजर आए। चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है सुशीला देवी ने बताया कि पिछले चार दिनों से घर में गैस नहीं है। मजबूरी में चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। रोज एजेंसी पर आ रही हूं, सुबह से ही लाइन में लगने के बाद भी गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है। पूरा परिवार परेशान है। आपूर्ति के अनुसार ही सिलेंडर बांटे जा रहे एजेंसी संचालकों ने कहा कि गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। एजेंसी पर सीमित संख्या में सिलेंडर पहुंच रहे हैं, जबकि उपभोक्ताओं की संख्या काफी अधिक है। इसी वजह से हर दिन लंबी कतार लग रही है और सभी को गैस नहीं मिल पा रही है। आपूर्ति के अनुसार ही सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं। जैसे-जैसे गैस की सप्लाई बढ़ेगी, स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगी। इधर, प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। DM नवल किशोर ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने और किसी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए एजेंसियों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। भागलपुर में LPG गैस को लेकर लोग परेशान है। गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी लाइन लग रही है। हालात ऐसे हैं कि लोग सुबह तीन बजे से ही गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी के बाहर पहुंच जा रहे हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ घर लौटना पड़ रहा है। शहर के अलग-अलग इलाकों में भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था या हंगामा न हो। पुलिसकर्मी लोगों को कतार में व्यवस्थित रहने की अपील करते नजर आए। चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है सुशीला देवी ने बताया कि पिछले चार दिनों से घर में गैस नहीं है। मजबूरी में चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। रोज एजेंसी पर आ रही हूं, सुबह से ही लाइन में लगने के बाद भी गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है। पूरा परिवार परेशान है। आपूर्ति के अनुसार ही सिलेंडर बांटे जा रहे एजेंसी संचालकों ने कहा कि गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। एजेंसी पर सीमित संख्या में सिलेंडर पहुंच रहे हैं, जबकि उपभोक्ताओं की संख्या काफी अधिक है। इसी वजह से हर दिन लंबी कतार लग रही है और सभी को गैस नहीं मिल पा रही है। आपूर्ति के अनुसार ही सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं। जैसे-जैसे गैस की सप्लाई बढ़ेगी, स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगी। इधर, प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। DM नवल किशोर ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने और किसी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए एजेंसियों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।


