पीरपैंती थाना क्षेत्र में आगामी होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में सोमवार को पीरपैंती थाना पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान लोगों से शांति बनाए रखने और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। फ्लैग मार्च का नेतृत्व पीरपैंती थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने किया, जिसमें दर्जनों सब-इंस्पेक्टर और भारी संख्या में पुलिस बल शामिल थे। फ्लैग मार्च की शुरुआत पीरपैंती थाना परिसर से हुई। यह पीरपैंती बाजार, सुंदरपुर, चांदपुर, नौवाटोला, अम्मापाली, स्टेशन मार्ग और जगदीशपुर सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों से होकर गुजरा। पुलिस टीम ने जगह-जगह रुककर स्थानीय लोगों से संवाद किया और आपसी सद्भाव के साथ त्योहार मनाने का आग्रह किया। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि होली और रमजान दोनों ही समुदायों के महत्वपूर्ण पर्व हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे अवसरों पर असामाजिक तत्वों द्वारा अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून हाथ में लेने वाले या शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने आम नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तुरंत थाना को दें। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार गश्ती और निगरानी की जा रही है। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल की सशक्त उपस्थिति से आम लोगों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल देखा गया। प्रशासन ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसके लिए आम जनता का सहयोग आवश्यक है। पीरपैंती थाना क्षेत्र में आगामी होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में सोमवार को पीरपैंती थाना पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान लोगों से शांति बनाए रखने और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। फ्लैग मार्च का नेतृत्व पीरपैंती थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने किया, जिसमें दर्जनों सब-इंस्पेक्टर और भारी संख्या में पुलिस बल शामिल थे। फ्लैग मार्च की शुरुआत पीरपैंती थाना परिसर से हुई। यह पीरपैंती बाजार, सुंदरपुर, चांदपुर, नौवाटोला, अम्मापाली, स्टेशन मार्ग और जगदीशपुर सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों से होकर गुजरा। पुलिस टीम ने जगह-जगह रुककर स्थानीय लोगों से संवाद किया और आपसी सद्भाव के साथ त्योहार मनाने का आग्रह किया। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि होली और रमजान दोनों ही समुदायों के महत्वपूर्ण पर्व हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे अवसरों पर असामाजिक तत्वों द्वारा अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून हाथ में लेने वाले या शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने आम नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तुरंत थाना को दें। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार गश्ती और निगरानी की जा रही है। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल की सशक्त उपस्थिति से आम लोगों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल देखा गया। प्रशासन ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसके लिए आम जनता का सहयोग आवश्यक है।


