आगर मालवा में पुलिस का फ्लैग मार्च:रंगपंचमी पर ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी; हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर

आगर मालवा में पुलिस का फ्लैग मार्च:रंगपंचमी पर ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी; हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर

रंगपंचमी के पर्व को शांति और सद्भाव के साथ संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बल की ब्रीफिंग के बाद शहर में ‘फ्लैग मार्च’ निकाला गया। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि उत्सव की आड़ में हुड़दंग या शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ड्रोन और दूरबीन से होगी निगरानी पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए आधुनिक तकनीकों का सहारा लिया जा रहा है। शहर के संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए पल-पल की निगरानी की जाएगी। इसके अतिरिक्त, ऊंची इमारतों पर तैनात पुलिसकर्मी दूरबीन (बायनाकुलर) के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच के लिए ब्रीथ एनालाइजर का उपयोग किया जाएगा। प्रमुख मार्गों से गुजरा फ्लैग मार्च ब्रीफिंग के पश्चात सुरक्षा का अहसास कराने और कानून-व्यवस्था का संदेश देने के लिए पुलिस बल ने पैदल मार्च किया। यह मार्च पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रारंभ होकर पुराना अस्पताल, सरकार वाड़ा, गोपाल मंदिर, झंडा चौक, यादव मोहल्ला, राधा कृष्ण मंदिर, हाटपुरा और बड़ौद दरवाजा जैसे प्रमुख क्षेत्रों से होते हुए वापस संपन्न हुआ। शांति और सहयोग की अपील सुरक्षा व्यवस्था में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट और एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा सहित विभिन्न थानों के प्रभारी और लगभग 550 से अधिक जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे रंगों के इस पर्व को आपसी भाईचारे और अनुशासन के साथ मनाएं। किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध घटना की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या कंट्रोल रूम को दें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *