मुजफ्फरपुर में मंगलवार देर रात पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई। पुलिस पॉक्सो एक्ट के एक आरोप को गिरफ्तार करने गांव गई थी। जैसे ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस का विरोध शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस पर हमला हो गया। पुलिस ने अपने बचाव में हवाई फायरिंग की। जिसके बाद ग्रामीणों की तरफ से भी गोलीबारी हुई। जिसमें गतवीर राय (60) की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं, हमले में गायघाट थानेदार समेत 3 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। इनका इलाज चल रहा है। घटना गायघाट थाना क्षेत्र के असिया गांव की है। पुलिस को 2 गाड़ियों को किया क्षतिग्रस्त बीते दिनों एक नाबालिग लड़की के साथ गलत हुआ था। इसी मामले में कोर्ट ने आरोपी की गिरफ्तारी का आदेश दिया था। इसी आदेश पर गायघाट पुलिस की टीम असिया गांव में छापेमारी करने गई थी। हमले के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस की 2 गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। पुलिस इलाके में फ्लैग मार्च कर रही है
असिया गांव और आसपास के क्षेत्रों में माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (Rural SP) और डीएसपी पूर्वी भारी पुलिस बल और कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर कैंप कर रहे हैं। फिलहाल, पुलिस पूरे इलाके में फ्लैग मार्च कर रही है ताकि विधि-व्यवस्था बनी रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान की जा रही है और सरकारी कार्य में बाधा डालने व हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमारे जवान और थानेदार घायल हुए हैं- एसएसपी मुजफ्फरपुर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि उग्र भीड़ ने पुलिस के 2 वाहनों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। मले में गायघाट थानेदार और दो अन्य जवान घायल हुए हैं। घटना के दौरान बचाव में पुलिस की ओर से हवाई फायरिंग की गई है। ग्रामीणों की तरफ से भी फायरिंग की गई, जिसमें 60 वर्षीय स्थानीय व्यक्ति जगतवीर राय को गोली लगी। उनकी मौत हो गई। मुजफ्फरपुर में मंगलवार देर रात पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई। पुलिस पॉक्सो एक्ट के एक आरोप को गिरफ्तार करने गांव गई थी। जैसे ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस का विरोध शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस पर हमला हो गया। पुलिस ने अपने बचाव में हवाई फायरिंग की। जिसके बाद ग्रामीणों की तरफ से भी गोलीबारी हुई। जिसमें गतवीर राय (60) की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं, हमले में गायघाट थानेदार समेत 3 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। इनका इलाज चल रहा है। घटना गायघाट थाना क्षेत्र के असिया गांव की है। पुलिस को 2 गाड़ियों को किया क्षतिग्रस्त बीते दिनों एक नाबालिग लड़की के साथ गलत हुआ था। इसी मामले में कोर्ट ने आरोपी की गिरफ्तारी का आदेश दिया था। इसी आदेश पर गायघाट पुलिस की टीम असिया गांव में छापेमारी करने गई थी। हमले के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस की 2 गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। पुलिस इलाके में फ्लैग मार्च कर रही है
असिया गांव और आसपास के क्षेत्रों में माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (Rural SP) और डीएसपी पूर्वी भारी पुलिस बल और कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर कैंप कर रहे हैं। फिलहाल, पुलिस पूरे इलाके में फ्लैग मार्च कर रही है ताकि विधि-व्यवस्था बनी रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान की जा रही है और सरकारी कार्य में बाधा डालने व हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमारे जवान और थानेदार घायल हुए हैं- एसएसपी मुजफ्फरपुर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि उग्र भीड़ ने पुलिस के 2 वाहनों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। मले में गायघाट थानेदार और दो अन्य जवान घायल हुए हैं। घटना के दौरान बचाव में पुलिस की ओर से हवाई फायरिंग की गई है। ग्रामीणों की तरफ से भी फायरिंग की गई, जिसमें 60 वर्षीय स्थानीय व्यक्ति जगतवीर राय को गोली लगी। उनकी मौत हो गई।


