लुधियाना समराला बाइपास पर कार-बस की भीषण टक्कर:कार चालक फरार मामले की जांच में जुटी पुलिस

लुधियाना समराला बाइपास पर कार-बस की भीषण टक्कर:कार चालक फरार मामले की जांच में जुटी पुलिस

पंजाब में समराला के चंडीगढ़-लुधियाना बाइपास पर रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। भरथला रोड के करीब एक कार और बस की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज़ थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह चकना चूर हो गया। बात जा रहा है कि कार सवार मौके पर ही गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। सूत्रों के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त वरना कार देसी शराब की बोतलों से भरी हुई मिली हालांकि कार में कितनी मात्रा में शराब थी यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने कार में मौजूद सामान की जांच शुरू कर दी है और फरार कार सवारों की तलाश जारी है। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल सवार भी हादसे की चपेट में आ गए। राहगीरों ने तुरंत दोनों को उठाकर नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया। समराला SHO हरविंदर सिंह ने बताया कि इलाके में घनी धुंध के कारण विज़िबिलिटी बेहद कम है जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा काफी बढ़ गया है। SHO ने लोगों से अपील की है कि वे धुंध में धीमी गति से वाहन चलाएं और हैडलाइट-फॉग लैंप का जरूर इस्तेमाल करें। पुलिस ने बस और कार दोनों को क्रेन की मदद से सड़क किनारे हटवा दिया है ताकि यातायात बहाल हो सके। मामले की जांच में जुटी हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *