सहारनपुर में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर से पुलिस की मुठभेड़:पैर में गोली लगने से बदमाश घायल, अवैध तमंचा कारतूस और कार बरामद

सहारनपुर में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर से पुलिस की मुठभेड़:पैर में गोली लगने से बदमाश घायल, अवैध तमंचा कारतूस और कार बरामद

सहारनपुर पुलिस की कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बदमाश से मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने खुद को घिरता देख पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस की काउंटर फायरिंग में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल होकर गिर पड़ा। जिसे पुलिस ने मौके पर ही अरेस्ट कर लिया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा एक जिंदा और एक खोखा कारतूस व एक मारूति सेलेरियो कार भी बरामद की है। बुधवार शाम थाना गंगोह पुलिस ने गश्त चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की है। एसपी देहात सागर जैन के मुताबिक, थाना गंगोह क्षेत्र में पुलिस ने ऑपरेशन कवच के तहत एक शातिर गौकश और हिस्ट्रीशीटर आरोपी को मुठभेड़ के बाद अरेस्ट किया है। गंगोह थाना पुलिस टीम यमुना किनारे गांव दौलतपुर घाट के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार आती दिखाई दी,जिसे रोकने का इशारा किया गया,लेकिन चालक ने रुकने के बजाय गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा किया तो कुछ दूरी पर यमुना किनारे कच्चे रास्ते में कार फंस गई। खुद को घिरा देख कार में सवार आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की काउंटर फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से अरेस्ट कर लिया। घायल आरोपी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अरेस्ट किए गए आरोपी की पहचान कल्बे हसन निवासी गांव हलवाना, थाना गंगोह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार कल्बे हसन लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय है और थाना गंगोह का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। आरोपी पर गौकशी,चोरी, बलवा,हत्या के प्रयास और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर आरोप पहले से दर्ज हैं। पूर्व में भी उसके खिलाफ कई बार कार्रवाई हो चुकी है और वह जिलाबदर घोषित रह चुका है। मौके से पुलिस ने एक अवैध तमंचा,एक जिंदा और एक खोखा कारतूस के साथ एक मारुति सेलेरियो कार बरामद की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में कार्रवाई कर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *