कौशांबी के मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने सोमवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए पशु चोरी के सात आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। भैंस चोरी से शुरू हुई कार्रवाई मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के शमसाबाद निवासी महेश प्रसाद यादव ने 11/12 जनवरी की रात पुलिस को सूचना दी थी कि अज्ञात चोर उनकी दो भैंस चोरी कर ले गए हैं। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया। सोमवार देर रात पुलिस टीमों को मुखबिर से सूचना मिली कि पशु चोर कोर्रों रोड के पास मौजूद हैं। पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मो. सकील पुत्र याकूब हबीब उल्ला पुत्र सफर के पैर में गोली लगी। दोनों को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
पांच अन्य आरोपी भी गिरफ्तार मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दौड़ाकर पांच अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान सुरजीत पुत्र अजय, बड़कू पुत्र फूलचंद्र पटेल, अंसार अहमद पुत्र हफीज अहमद, नायाब आलम पुत्र रहमत अली, मो. सादान अंसारी पुत्र अब्दुल कादिम इस प्रकार है। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 02 तमंचा (315 बोर), 02 जिंदा कारतूस और 04 खोखा कारतूस, 01 पल्सर मोटरसाइकिल, चोरी की घटना में प्रयुक्त 02 पिकअप वाहन, 02 चोरी की भैंसें बरामद की गई हैं। एसपी ने बताया कि घायल आरोपियों का इलाज पूरा होने के बाद सभी सातों आरोपियों का चालान न्यायालय में किया जाएगा। जनपद में पशु चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक के लिए पुलिस अभियान लगातार जारी रहेगा।


