सख्ती… जंक्शन व बस स्टैंड पर सादे लिबास में पुलिस तैनात, लुटेरा गिरोह पर रहेगी नजर

मुजफ्फरपुर| शहर में लिफ्ट देने के बहाने यात्रियों से लूटपाट करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर सख्ती बढ़ा दी है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर तीन सबसे व्यस्त और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी शुरू की गई है। इन इलाकों में सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस ने विशेष रूप से मुजफ्फरपुर जंक्शन और इसके आसपास के क्षेत्रों को फोकस में रखा है। इमलीचट्टी सरकारी बस स्टैंड और बैरिया बस स्टैंड में भी सादे लिबास में पुलिस बल को तैनात किया गया है। जंक्शन और बस स्टैंड के आसपास सघन जांच अभियान भी चलाया जा रहा है। हर संदिग्ध बाइक और चारपहिया वाहन की गहन तलाशी ली जा रही है। इधर, सिटी एसपी मो. मोहिबुल्लाह अंसारी ने यात्रियों से अपील की है कि वे अनजान वाहनों में लिफ्ट लेने से बचें। मुजफ्फरपुर| शहर में लिफ्ट देने के बहाने यात्रियों से लूटपाट करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर सख्ती बढ़ा दी है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर तीन सबसे व्यस्त और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी शुरू की गई है। इन इलाकों में सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस ने विशेष रूप से मुजफ्फरपुर जंक्शन और इसके आसपास के क्षेत्रों को फोकस में रखा है। इमलीचट्टी सरकारी बस स्टैंड और बैरिया बस स्टैंड में भी सादे लिबास में पुलिस बल को तैनात किया गया है। जंक्शन और बस स्टैंड के आसपास सघन जांच अभियान भी चलाया जा रहा है। हर संदिग्ध बाइक और चारपहिया वाहन की गहन तलाशी ली जा रही है। इधर, सिटी एसपी मो. मोहिबुल्लाह अंसारी ने यात्रियों से अपील की है कि वे अनजान वाहनों में लिफ्ट लेने से बचें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *