ओडिशा DSP को लाल बालों पर पुलिस विभाग की नसीहत:कहा- वर्दी का सम्मान करें, मर्यादा में रहें; अफसर बोले- तस्वीर से छेड़छाड़ हुई

ओडिशा DSP को लाल बालों पर पुलिस विभाग की नसीहत:कहा- वर्दी का सम्मान करें, मर्यादा में रहें; अफसर बोले- तस्वीर से छेड़छाड़ हुई

ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DSP) रश्मि रंजन दास का फोटो वायरल है। इसनें उनके बालों का रंग लाल नजर आ रहा है। उन्हें और पुलिस विभाग को ट्रोल किया जा रहा है। मामले पर केंद्रीय रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) सत्यजीत नाइक ने कहा- मैंने जगतसिंहपुर एसपी को निर्देश दिया है कि अधिकारी को मर्यादा बनाए रखने और वर्दी के मुताबिक हेयरस्टाइल रखने को कहा जाए। वहीं, DSP दास का कहना है कि मैंने बालों में रंग नहीं कराया है। वायरल तस्वीर असली नहीं है, मॉर्फ की गई है। बीमारी से मेरे बालों का रंग बदला है, जो मैं सार्वजनिक नहीं करना चाहता। यह समस्या नई नहीं है। IG बोले- हर बात लिखित आदेश में नहीं बता सकते IG नाइक ने कहा कि हर बात लिखित आदेश से नहीं चलाई जा सकती। कांस्टेबल से लेकर वरिष्ठ अधिकारी तक सभी को वर्दी का सम्मान करना चाहिए और शालीनता को प्राथमिकता देनी चाहिए। वहीं, DSP रश्मि रंजन दास ने कहा कि वायरल तस्वीर पीछे कुख्यात अपराधियों का हाथ हो सकता है। क्योंकि मैंने उनके खिलाफ एक्शन लिया है। विवाद पर अन्य पुलिस अधिकारियों के मत… ……………………. ओडिशा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… गो-माता, जय श्रीराम कहलवाया, मुकंदर की मॉब लिंचिंग: बीवी बोली- अफसर 20 हजार रुपए दे गए, इतने तो शौहर को दफनाने में खर्च हुए 35 साल के शेख मुकंदर मोहम्मद सुबह होने से पहले ही काम के लिए घर से निकल गए थे। तारीख 14 जनवरी थी। ओडिशा के बालासोर में रहने वाले मुकंदर राजमिस्त्री थे। राजमिस्त्री का काम न मिलने पर गाड़ियां लोड करते थे। उस दिन उन्हें लोडिंग का ही काम मिला था। परिवार शाम को लौटने का इंतजार कर रहा था, तभी फोन आया कि मुकंदर हॉस्पिटल में हैं। पता चला कि भीड़ ने उन्हें गो-तस्करी के आरोप में बुरी तरह पीटा है। कुछ घंटे इलाज के बाद मुकंदर ने दम तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *