भदोही में पुलिस–गौ-तस्कर मुठभेड़:पैर में गोली लगने के बाद एक बदमाश गिरफ्तार, साथी फरार

भदोही में पुलिस–गौ-तस्कर मुठभेड़:पैर में गोली लगने के बाद एक बदमाश गिरफ्तार, साथी फरार

भदोही के सुरियावां थाना क्षेत्र में रविवार शाम पुलिस और गौ-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। मतेथू चौराहे के पास कुसुमांजली आईटीआई कॉलेज के सामने धोबहिया रोड पर हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने एक बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। रोकने पर की फायरिंग, पुलिस ने किया जवाबी कार्रवाई पुलिस के अनुसार, संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया तो उसमें सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी गोली चलाई। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही सुरियावां, दुर्गागंज और भदोही थानों की पुलिस के साथ क्षेत्राधिकारी (सीओ) और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कुछ देर तक चली फायरिंग से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। वाहन से मांस और औजार बरामद पुलिस ने घटनास्थल से एक वाहन बरामद किया है। तलाशी के दौरान वाहन से गौवंशीय मांस और तस्करी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए गए। बरामद सामान को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रयागराज तक फैला है नेटवर्क गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय कुमार उर्फ कल्लू निवासी बैरीपरवा, सुरियावां के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि वह प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों में एक गिरोह के साथ मिलकर गौ-तस्करी करता है। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। मुठभेड़ के बाद इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने आमजन से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *