मंदसौर में रातभर पुलिस की कॉम्बिंग गश्त:17 थानों की टीम ने बदमाशों के ठिकानों पर दी दबिश; स्टेशन-बस स्टैंड पर भी सर्चिंग

मंदसौर में रातभर पुलिस की कॉम्बिंग गश्त:17 थानों की टीम ने बदमाशों के ठिकानों पर दी दबिश; स्टेशन-बस स्टैंड पर भी सर्चिंग

मंदसौर जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक जिला स्तरीय कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। एसपी विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में देर रात पुलिस कंट्रोल रूम से भारी पुलिस बल रवाना किया गया। जिले के सभी 17 थाना प्रभारियों ने अपनी-अपनी टीमों के साथ फरार आरोपियों, स्थाई वारंटियों, जिला बदर अपराधियों और गुंडा तत्वों के ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने बदमाशों के घरों के अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और धार्मिक स्थल जैसे संवेदनशील स्थानों पर भी सर्चिंग की। पूरी रात चली इस कार्रवाई के बाद सभी थाना प्रभारियों को अपनी रिपोर्ट एसपी को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। एडिशनल एसपी ने दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश अभियान शुरू करने से पहले एडिशनल एसपी तेर सिंह बघेल ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ किया। उन्होंने प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद पुलिस बल रवाना हुआ। ‘अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाना ही प्रयास’ एडिशनल एसपी टीएस बघेल ने बताया, “अभियान का उद्देश्य जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है। अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का प्रयास है कि आमजन को सुरक्षित वातावरण मिले और अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगे।”

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *