कैथल में पुलिस ने पकड़ी 1.40 लाख की अफीम:बिहार से बेचने कैथल लाया तस्कर, एनएच 152डी पर पकड़ा

कैथल में पुलिस ने पकड़ी 1.40 लाख की अफीम:बिहार से बेचने कैथल लाया तस्कर, एनएच 152डी पर पकड़ा

कैथल में पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की टीम ने एक आरोपी को लाखों रुपए की अफीम सहित काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से 704 ग्राम अफीम बरामद हुई, जिसे वह बिहार के गया क्षेत्र से लेकर आया था और कैथल में ग्राहकों को सप्लाई करने के लिए आया हुआ था। पकड़े गए आरोपी की पहचान जगधर टिकारी गया बिहार निवासी राजीव रंजन के रूप में हुई है। वहीं बरामद नशे की अनुमानित कीमत एक लाख 40 हजार रुपए है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना बता दें कि पुलिस की टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि ढांड से चंदलाना रोड पर नेशनल हाईवे 152 डी के पुल पर एक व्यक्ति अफीम लिए हुए खड़ा है। वह इसे कैथल क्षेत्र में सप्लाई करने वाला है। पुलिस की टीम ने रीडिंग पार्टी का गठन किया और मौके पर जाकर उस व्यक्ति को काबू कर लिया। तलाशी में मिला नशा पूछताछ के दौरान जब आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक प्लास्टिक की थैली में 704 ग्राम अफीम बरामद हुई। बाजार में इस अफीम की कीमत करीब एक लाख 40 हजार रुपए है। पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ढांड थाना में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। साथ ही आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में जो बातें सामने आएंगी, उन्हीं के आधार पर पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *