रील बनाने पर पुलिस ने 3 युवकों को पकड़ा:सारण में होली पर धूल उड़ाकर बनाया था वीडियो, थाने में लिखवाया गया माफीनामा

रील बनाने पर पुलिस ने 3 युवकों को पकड़ा:सारण में होली पर धूल उड़ाकर बनाया था वीडियो, थाने में लिखवाया गया माफीनामा

सारण में सोशल मीडिया पर रील बनाने के शौक में सड़क पर लापरवाही से बाइक चलाना तीन युवकों को महंगा पड़ा। मशरख के स्टेशन रोड पर तेज रफ्तार बाइक से धूल उड़ाते हुए वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने उन पर कार्रवाई की है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को पकड़ा। पुलिस ने उनसे लिखित माफीनामा लिया और मोटर वाहन अधिनियम के तहत 6 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। धूल उड़ाकर बना रहे थे रील मशरख थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर कुछ युवक तेज रफ्तार से बाइक चला रहे थे। वे जानबूझकर सड़क पर धूल उड़ाकर रील बना रहे थे। बताया जाता है कि धूल को बोरे में रखकर सड़क पर फैलाया गया और फिर बाइक से उसे उड़ाते हुए वीडियो बनाया गया। इस दौरान आसपास से गुजर रहे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। धूल के कारण राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को भी दिक्कतें हुईं। इस घटना का वीडियो युवकों ने खुद ही बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो जल्द ही वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली और उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। युवकों ने जुर्म किया स्वीकार मामले की जानकारी मिलने के बाद मशरख पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया और युवकों की पहचान की। जांच के बाद तीनों युवकों को पकड़कर थाना लाया गया। मशरख थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान ने बताया कि पूछताछ के दौरान युवकों ने स्वीकार किया कि वे सोशल मीडिया पर रील बनाने के उद्देश्य से बाइक चलाते हुए धूल उड़ाकर वीडियो बना रहे थे। पुलिस ने उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने की हिदायत दी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए सड़क पर इस तरह की खतरनाक हरकतें न करें, क्योंकि इससे खुद के साथ-साथ दूसरों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। सारण में सोशल मीडिया पर रील बनाने के शौक में सड़क पर लापरवाही से बाइक चलाना तीन युवकों को महंगा पड़ा। मशरख के स्टेशन रोड पर तेज रफ्तार बाइक से धूल उड़ाते हुए वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने उन पर कार्रवाई की है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को पकड़ा। पुलिस ने उनसे लिखित माफीनामा लिया और मोटर वाहन अधिनियम के तहत 6 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। धूल उड़ाकर बना रहे थे रील मशरख थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर कुछ युवक तेज रफ्तार से बाइक चला रहे थे। वे जानबूझकर सड़क पर धूल उड़ाकर रील बना रहे थे। बताया जाता है कि धूल को बोरे में रखकर सड़क पर फैलाया गया और फिर बाइक से उसे उड़ाते हुए वीडियो बनाया गया। इस दौरान आसपास से गुजर रहे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। धूल के कारण राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को भी दिक्कतें हुईं। इस घटना का वीडियो युवकों ने खुद ही बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो जल्द ही वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली और उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। युवकों ने जुर्म किया स्वीकार मामले की जानकारी मिलने के बाद मशरख पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया और युवकों की पहचान की। जांच के बाद तीनों युवकों को पकड़कर थाना लाया गया। मशरख थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान ने बताया कि पूछताछ के दौरान युवकों ने स्वीकार किया कि वे सोशल मीडिया पर रील बनाने के उद्देश्य से बाइक चलाते हुए धूल उड़ाकर वीडियो बना रहे थे। पुलिस ने उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने की हिदायत दी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए सड़क पर इस तरह की खतरनाक हरकतें न करें, क्योंकि इससे खुद के साथ-साथ दूसरों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *