हिर्वाह तिराहा पर पुलिस ने पकड़ी 13 भैंसें:बैढ़न पुलिस ने दो पिकअप जब्त किए, चालक फरार

हिर्वाह तिराहा पर पुलिस ने पकड़ी 13 भैंसें:बैढ़न पुलिस ने दो पिकअप जब्त किए, चालक फरार

सिंगरौली जिले में पशु तस्करी के खिलाफ बैढ़न कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर हिर्वाह तिराहा क्षेत्र से दो पिकअप वाहनों से 13 भैंसें जब्त की गईं। हालांकि, पुलिस को देखते ही दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि दो पिकअप वाहनों में अवैध रूप से भैंसों की तस्करी की जा रही है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने हिर्वाह तिराहा पर घेराबंदी की। जब पुलिस ने वाहनों को रोकने का प्रयास किया, तो चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकले। तलाशी के दौरान दोनों पिकअप वाहनों से कुल 13 भैंसें बरामद हुईं। पुलिस ने भैंसों सहित दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। बरामद भैंसों की अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख 70 हजार रुपए बताई जा रही है, जबकि दोनों पिकअप वाहनों की कीमत 10 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है। फरार चालकों की तलाश में जुटी पुलिस बैढ़न कोतवाली थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने पुष्टि की कि चालक पुलिस को देखकर मौके से फरार हुए थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *