माफियाओं की अवैध दौलत पर दौड़ रहा पुलिस का बुलडोजर, 33 करोड़ की संपत्तियां मुक्त

माफियाओं की अवैध दौलत पर दौड़ रहा पुलिस का बुलडोजर, 33 करोड़ की संपत्तियां मुक्त

अपराधियों के आर्थिक साम्राज्य पर चोट करते हुए बीकानेर रेंज पुलिस ने माफियाओं के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ रखा है। उत्तरप्रदेश की तर्ज पर चल रही इस कार्रवाई में अब तक 33 करोड़ रुपए से अधिक की चल-अचल संपत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराया जा चुका है। पुलिस ने 15 हार्डकोर व आदतन अपराधियों की पहचान कर उनकी बेनामी संपत्तियों का पूरा ब्यौरा तैयार किया है। पुलिस महानिदेशक (अपराध) शाखा जयपुर के निर्देश पर प्रदेशभर में बदमाशों, तस्करों और माफियाओं की संपत्तियों का रिकॉर्ड तैयार किया गया। इसी के तहत बीकानेर रेंज में कार्रवाई तेज की गई है।

43 में से 39 संपत्तियों पर कार्रवाई

रेंज में चिन्हित 15 बदमाशों की 43 चल-अचल संपत्तियों में से 39 पर कार्रवाई की जा चुकी है। इनकी अनुमानित कीमत 33 करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है। पिछले वर्ष 21 करोड़ की संपत्तियां मुक्त कराई गई थीं, जबकि इस वर्ष पखवाड़ेभर में ही 13.55 करोड़ की कार्रवाई की जा चुकी है।

श्रीगंगानगर सबसे आगे

चार जिलों में हुई कार्रवाई में श्रीगंगानगर सबसे आगे रहा, जहां 21 कार्रवाई की गई। इसके अलावा हनुमानगढ़ में 5, बीकानेर में 4 और चूरू में 1 कार्रवाई हुई है।

चर्चित कार्रवाई

पुलिस की कार्रवाइयों में कुछ मामले खासतौर से चर्चित रहे। इसमें श्रीगंगानगर के जवाहर नगर में नशा तस्कर उषा का करोड़ों का दो मंजिला मकान जमींदोज किया गया। इसी तरह बीकानेर के लूणकरणसर में दानाराम के अतिक्रमित मकान को ध्वस्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *