एटा महोत्सव में रुचिका जहांगीर के कार्यक्रम में कुर्सियां तोड़ीं:पुलिस हुड़दंगियों की तलाश में जुटी, जांच जारी

एटा महोत्सव में रुचिका जहांगीर के कार्यक्रम में कुर्सियां तोड़ीं:पुलिस हुड़दंगियों की तलाश में जुटी, जांच जारी

एटा के सैनिक पड़ाव में आयोजित एटा महोत्सव में हरियाणवी गायिका रुचिका जहांगीण के स्टेज परफॉर्मेंस के बाद हुड़दंगियों ने सैकड़ों कुर्सियां तोड़ दीं। यह घटना कार्यक्रम समाप्त होने के बाद हुई, जिससे पांडाल में रखी कुर्सियां क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और हुड़दंगियों की तलाश में जुट गई है। एटा महोत्सव का आयोजन हर साल की तरह इस बार भी भव्य तरीके से किया गया था। बीते शनिवार रात को हरियाणवी गायिका रुचिका जहांगीण कार्यक्रम के लिए एटा पहुंची थीं। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जैसे ही गायिका रुचिका ने स्टेज परफॉर्मेंस शुरू की, पांडाल में मौजूद हजारों युवाओं ने नाचना शुरू कर दिया। युवा हरियाणवी और फिल्मी गानों पर देर रात तक थिरकते रहे। थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने इस संबंध में बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ था और गायिका के जाने के बाद पीछे की ओर कुछ कुर्सियां टूटने की सूचना मिली है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *