सुपौल में गुरुवार की शाम प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर आक्रोशित लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की भी बात सामने आई है। घटना नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंगरहा गांव की है। लड़का-लड़की दोनों नाबालिग है। 2 साल से दोनों के बीच अफेयर चल रहा है। होली के अगले दिन युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके गांव मुंगरहा पहुंचा। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों को इसकी जानकारी मिल गई। इसके बाद ग्रामीणों ने युवक और युवती को पकड़ लिया और युवक को कथित तौर पर बंधक बना लिया। मामले की सूचना किसी तरह पुलिस तक पहुंची, जिसके बाद नदी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वीडियो बनाने से मना करने पर भड़की भीड़ पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए युवक को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया और उसे अपने साथ थाना ले जाने की तैयारी करने लगी। इसी दौरान घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों और पुलिस के बीच कहासुनी हो गई, जिससे माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसी समय एक स्थानीय यूट्यूबर भी वहां पहुंच गया और पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाने लगा। पुलिस ने जब उसे वीडियो बनाने से रोका तो वहां मौजूद लोगों की भीड़ भड़क उठी। देखते ही देखते माहौल गरमा गया और कुछ लोगों ने कथित तौर पर युवक के साथ फिर से मारपीट शुरू कर दी।
नदी थाना के SI हुए जख्मी इसी बीच रेस्क्यू कर रही पुलिस टीम पर भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। इस दौरान नदी थाना के एक एएसआई जख्मी हो गए। हालांकि बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से स्थिति को किसी तरह शांत कराया गया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इधर, निर्मली के एसडीपीओ राजू रंजन कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम युवक को रेस्क्यू करने गई थी। इस दौरान भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिस के साथ मारपीट की है। उन्होंने कहा कि घटना में किन-किन पुलिसकर्मियों को चोट लगी है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुपौल में गुरुवार की शाम प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर आक्रोशित लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की भी बात सामने आई है। घटना नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंगरहा गांव की है। लड़का-लड़की दोनों नाबालिग है। 2 साल से दोनों के बीच अफेयर चल रहा है। होली के अगले दिन युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके गांव मुंगरहा पहुंचा। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों को इसकी जानकारी मिल गई। इसके बाद ग्रामीणों ने युवक और युवती को पकड़ लिया और युवक को कथित तौर पर बंधक बना लिया। मामले की सूचना किसी तरह पुलिस तक पहुंची, जिसके बाद नदी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वीडियो बनाने से मना करने पर भड़की भीड़ पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए युवक को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया और उसे अपने साथ थाना ले जाने की तैयारी करने लगी। इसी दौरान घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों और पुलिस के बीच कहासुनी हो गई, जिससे माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसी समय एक स्थानीय यूट्यूबर भी वहां पहुंच गया और पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाने लगा। पुलिस ने जब उसे वीडियो बनाने से रोका तो वहां मौजूद लोगों की भीड़ भड़क उठी। देखते ही देखते माहौल गरमा गया और कुछ लोगों ने कथित तौर पर युवक के साथ फिर से मारपीट शुरू कर दी।
नदी थाना के SI हुए जख्मी इसी बीच रेस्क्यू कर रही पुलिस टीम पर भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। इस दौरान नदी थाना के एक एएसआई जख्मी हो गए। हालांकि बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से स्थिति को किसी तरह शांत कराया गया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इधर, निर्मली के एसडीपीओ राजू रंजन कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम युवक को रेस्क्यू करने गई थी। इस दौरान भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिस के साथ मारपीट की है। उन्होंने कहा कि घटना में किन-किन पुलिसकर्मियों को चोट लगी है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


