गयाजी में बालू माफियाओं के खिलाफ चंदौती पुलिस ने कार्रवाई की है। विरोध-हंगामे के बीच पुलिस ने 5 बालू लदे ट्रैक्टर और एक बाइक जब्त की है। कार्रवाई शहर के चंदौती थाना क्षेत्र अंतर्गत कंडी नवादा के पास डीएसपी विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में हुई। चंदौती थाने की पुलिस के साथ अन्य थानों की टीम भी शामिल थी। बताया गया कि पुलिस टीम एंबुलेंस से मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से पुलिस कर्मी अचानक उतरे और कार्रवाई में जुट गए। अचानक पुलिस कर्मियों को देख माफियाओं में अफरातफरी मच गई। पुलिस को देखते ही बालू माफिया अपने-अपने वाहन छोड़कर फरार हो गए। नेटवर्क और बालू सप्लाई चेन की भी जांच की जा रही बताया जा रहा है कि लंबे समय से इलाके में अवैध बालू खनन और ढुलाई की शिकायतें मिल रही थीं। सूचना के आधार पर पुलिस ने पूरी तैयारी के साथ छापा मारा। मौके से 5 ट्रैक्टर, जिन पर बालू लदा था, और एक बाइक जब्त की गई। जब्ती के बाद वाहनों को थाने लाया गया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ देर के लिए तनाव का माहौल भी बना। हालांकि, पुलिस बल की मौजूदगी के कारण स्थिति पर काबू पा लिया गया। किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई। मामले में चंदौती थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब फरार माफियाओं की पहचान में जुटी है। उनके नेटवर्क और बालू सप्लाई चेन की भी जांच की जा रही है। चंदौती थानाध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कि बालू माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। मौके से पांच बालू लदे ट्रैक्टर और एक बाइक बरामद हुई है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, लेकिन जल्द ही आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस का कहना है कि अवैध बालू खनन और परिवहन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे। गयाजी में बालू माफियाओं के खिलाफ चंदौती पुलिस ने कार्रवाई की है। विरोध-हंगामे के बीच पुलिस ने 5 बालू लदे ट्रैक्टर और एक बाइक जब्त की है। कार्रवाई शहर के चंदौती थाना क्षेत्र अंतर्गत कंडी नवादा के पास डीएसपी विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में हुई। चंदौती थाने की पुलिस के साथ अन्य थानों की टीम भी शामिल थी। बताया गया कि पुलिस टीम एंबुलेंस से मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से पुलिस कर्मी अचानक उतरे और कार्रवाई में जुट गए। अचानक पुलिस कर्मियों को देख माफियाओं में अफरातफरी मच गई। पुलिस को देखते ही बालू माफिया अपने-अपने वाहन छोड़कर फरार हो गए। नेटवर्क और बालू सप्लाई चेन की भी जांच की जा रही बताया जा रहा है कि लंबे समय से इलाके में अवैध बालू खनन और ढुलाई की शिकायतें मिल रही थीं। सूचना के आधार पर पुलिस ने पूरी तैयारी के साथ छापा मारा। मौके से 5 ट्रैक्टर, जिन पर बालू लदा था, और एक बाइक जब्त की गई। जब्ती के बाद वाहनों को थाने लाया गया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ देर के लिए तनाव का माहौल भी बना। हालांकि, पुलिस बल की मौजूदगी के कारण स्थिति पर काबू पा लिया गया। किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई। मामले में चंदौती थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब फरार माफियाओं की पहचान में जुटी है। उनके नेटवर्क और बालू सप्लाई चेन की भी जांच की जा रही है। चंदौती थानाध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कि बालू माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। मौके से पांच बालू लदे ट्रैक्टर और एक बाइक बरामद हुई है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, लेकिन जल्द ही आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस का कहना है कि अवैध बालू खनन और परिवहन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।


