आरा सदर अस्पताल से 2 महिला दलाल को पकड़ा:बहला-फुसलाकर मरीजों को प्राइवेट अस्पताल में भेजने का आरोप, केस दर्जकर जांच में जुटी पुलिस

आरा सदर अस्पताल से 2 महिला दलाल को पकड़ा:बहला-फुसलाकर मरीजों को प्राइवेट अस्पताल में भेजने का आरोप, केस दर्जकर जांच में जुटी पुलिस

आरा सदर अस्पताल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई है। सुरक्षाकर्मियों ने 2 महिला दलालों को पकड़ा है। लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि कुछ महिलाएं मरीजों को बरगलाकर बाहर के निजी क्लीनिकों में डिलीवरी के लिए ले जाती हैं। मंगलवार को वार्ड में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर सुरक्षा में तैनात टीम ने सतर्कता बरतते हुए दो महिलाओं को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद टाउन थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। सख्त कदम उठाए जा रहे हैं अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. एम. एच. अंसारी ने बताया कि पकड़ी गई महिलाएं लेबर वार्ड और अस्पताल परिसर में आने वाले मरीजों को बहला-फुसलाकर बाहर ले जाकर अवैध तरीके से इलाज करवाती थीं, जबकि सदर अस्पताल में 24 घंटे प्रसव और जांच की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। ऐसे दलालों पर नकेल कसने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और पकड़ी गई दोनों महिलाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कानूनी कार्रवाई की मांग सभी डॉक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जब सभी जांच और दवाइयों की सुविधा अस्पताल में उपलब्ध है, तो बाहर की जांच या दवा न लिखें, ताकि दलालों की भूमिका खत्म की जा सके। पकड़ी गई दोनों महिलाओं की पहचान फूल कुमारी और नंदनी कुमारी के रूप में हुई है। इस मामले में टाउन थाना में लिखित आवेदन देकर दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। आवेदन में यह भी बताया गया है कि दोनों महिलाएं आए दिन अस्पताल परिसर में घूमती थी और मरीजों को बहलाकर बाहर भेजती थी। जिसका प्रमाण सीसीटीवी फुटेज में भी देखा जा सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अस्पताल प्रशासन ने साफ किया है कि मरीजों के हितों से खिलवाड़ करने वाले ऐसे दलालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। आरा सदर अस्पताल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई है। सुरक्षाकर्मियों ने 2 महिला दलालों को पकड़ा है। लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि कुछ महिलाएं मरीजों को बरगलाकर बाहर के निजी क्लीनिकों में डिलीवरी के लिए ले जाती हैं। मंगलवार को वार्ड में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर सुरक्षा में तैनात टीम ने सतर्कता बरतते हुए दो महिलाओं को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद टाउन थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। सख्त कदम उठाए जा रहे हैं अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. एम. एच. अंसारी ने बताया कि पकड़ी गई महिलाएं लेबर वार्ड और अस्पताल परिसर में आने वाले मरीजों को बहला-फुसलाकर बाहर ले जाकर अवैध तरीके से इलाज करवाती थीं, जबकि सदर अस्पताल में 24 घंटे प्रसव और जांच की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। ऐसे दलालों पर नकेल कसने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और पकड़ी गई दोनों महिलाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कानूनी कार्रवाई की मांग सभी डॉक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जब सभी जांच और दवाइयों की सुविधा अस्पताल में उपलब्ध है, तो बाहर की जांच या दवा न लिखें, ताकि दलालों की भूमिका खत्म की जा सके। पकड़ी गई दोनों महिलाओं की पहचान फूल कुमारी और नंदनी कुमारी के रूप में हुई है। इस मामले में टाउन थाना में लिखित आवेदन देकर दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। आवेदन में यह भी बताया गया है कि दोनों महिलाएं आए दिन अस्पताल परिसर में घूमती थी और मरीजों को बहलाकर बाहर भेजती थी। जिसका प्रमाण सीसीटीवी फुटेज में भी देखा जा सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अस्पताल प्रशासन ने साफ किया है कि मरीजों के हितों से खिलवाड़ करने वाले ऐसे दलालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *