सहारनपुर में पंचायत बुलाकर तीन युवकों को जूते मारने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर में पंचायत बुलाकर तीन युवकों को जूते मारने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

UP Crime सहारनपुर की कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दतौली रांघड़ में पंचायत बुलाकर तीन युवकों के साथ मारपीट करने और फिर उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पंचायत में दोनों आरोपी बड़े बलशाली बन रहे थे लेकिन जब पुलिस ने इन्हे गिरफ्तार किया तो दोनों के हेकड़ी निकल गई और पुलिस के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए नजर आए।

ये था पूरा मामला

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दतौली रांघड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में देखने से पता चलता था कि काफी लोग इकट्ठा है और तीन युवकों के साथ मारपीट की जा रही है। एक व्यक्ति इन तीनों युवकों के गालियां देता हुआ सुनाई देता है। जूते मारता हुआ दिखाई पड़ता है और बाद में इनके सिर मुंडवा दिए जाते हैं। प्राथमिक जांच पड़ताल में पता चलता है कि तीनों युवकों पर गांव की ही दो नाबालिग लड़कियों को भगा ले जाने का आरोप थे। कोतवाली देहात पुलिस इनके खिलाफ दर्ज FIR की जांच कर रही थी। इसी दौरान गांव में पंचायत बुलाई गई और आरोपियों की सरेआम पिटाई करने के साथ-साथ इनके सिर मुंडवा दिए गए।

अब हुई गिरफ्तारी ( UP Crime )

पुलिस इस घटना के बाद से ही पूरे प्रकरण की जांच कर रही थी। बुधवार को यह घटना घटी थी और अब शुक्रवार को पुलिस ने दो आरोपियों के गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों ने अपने नाम शोयब पुत्र सत्तार निवासी गांव कोलकी रांघड़ थाना कोतवाली देहात और नवाब पुत्र इकबाल निवासी गांव कोलकी कोतवाली देहात बताए हैं। पुलिस अब इनसे पूछताछठ कर रही है कि पंचायत में और कौन-कौन शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। गांव के ही लोगों ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया है कि उस दिन पंचायत में कौन-कौन शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *