नारनौल में पुलिस ने हत्यारोपी को किया गिरफ्तार:हत्या करने के बाद ऑटो से शव ले जाकर खेत में फेंका था

नारनौल में हत्या के एक मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रविन्द्र निवासी केशव नगर, नारनौल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 9 अप्रैल को केशव नगर क्षेत्र से काबू किया। आरोपी के खिलाफ पहले भी चार मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शिकायतकर्ता विजयपाल निवासी नांगल कालिया ने थाना नांगल चौधरी में शिकायत दी थी। शिकायत में उसने अपनी मौसी के बेटे मनोज कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच की मांग की थी। 27 नवंबर 2025 को मनोज कुमार का शव जैनपुर सीमा के पास नांगल चौधरी बाईपास के नजदीक एक खेत में संदिग्ध हालात में बरामद हुआ था। पहले हो चुके दो गिरफ्तार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। मेडिकल रिपोर्ट में सामने आया कि मृतक की मौत शरीर के विभिन्न अंगों पर लगी चोटों के कारण हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी तथा इस मामले में दो अन्य आरोपियों मनोज वासी और लोकेश को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। नांगल चौधरी फेंका था शव गहन जांच और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी रविन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से मृतक के शव को अपने ऑटो में डालकर घटनास्थल से दूर नांगल चौधरी बाईपास के पास फेंक दिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो भी बरामद कर लिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *