मोतिहारी में सरस्वती पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट:सभी थानों में शांति समिति की बैठक, डीजे पर पूरी तरह रोक, सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी

मोतिहारी में सरस्वती पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट:सभी थानों में शांति समिति की बैठक, डीजे पर पूरी तरह रोक, सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी

मोतिहारी में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक स्वेन प्रभात के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य पूजा के दौरान किसी भी अव्यवस्था, अफवाह या सांप्रदायिक तनाव को रोकना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। शांति समिति की बैठकों में संबंधित थाना क्षेत्रों के लाइसेंसधारी पूजा समिति के सदस्य, स्थानीय बुद्धिजीवी, गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इन बैठकों की अध्यक्षता संबंधित थानाध्यक्षों ने की। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पूजा पंडालों में डीजे का प्रयोग नहीं किया जाएगा। साथ ही, मूर्ति विसर्जन के लिए निर्धारित रूट का पालन करना अनिवार्य होगा और विसर्जन भी बिना डीजे के ही किया जाएगा। सांप्रदायिक मुद्दों को तूल ना देने की अपील
थानाध्यक्षों ने उपस्थित लोगों से धार्मिक या सांप्रदायिक मुद्दों को अनावश्यक रूप से तूल न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पूजा के दौरान किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करने के निर्देश भी दिए गए। भड़काऊ संदेश पोस्ट करने वालों को चेतावनी
पुलिस प्रशासन ने सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने की बात भी कही। अफवाह फैलाने वालों और भड़काऊ संदेश पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और यदि व्हाट्सएप, फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई आपत्तिजनक या भ्रामक संदेश प्राप्त होता है, तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। मोतिहारी पुलिस ने आम जनता और पूजा समितियों से सहयोग की अपील की है, ताकि सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके। पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। मोतिहारी में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक स्वेन प्रभात के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य पूजा के दौरान किसी भी अव्यवस्था, अफवाह या सांप्रदायिक तनाव को रोकना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। शांति समिति की बैठकों में संबंधित थाना क्षेत्रों के लाइसेंसधारी पूजा समिति के सदस्य, स्थानीय बुद्धिजीवी, गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इन बैठकों की अध्यक्षता संबंधित थानाध्यक्षों ने की। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पूजा पंडालों में डीजे का प्रयोग नहीं किया जाएगा। साथ ही, मूर्ति विसर्जन के लिए निर्धारित रूट का पालन करना अनिवार्य होगा और विसर्जन भी बिना डीजे के ही किया जाएगा। सांप्रदायिक मुद्दों को तूल ना देने की अपील
थानाध्यक्षों ने उपस्थित लोगों से धार्मिक या सांप्रदायिक मुद्दों को अनावश्यक रूप से तूल न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पूजा के दौरान किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करने के निर्देश भी दिए गए। भड़काऊ संदेश पोस्ट करने वालों को चेतावनी
पुलिस प्रशासन ने सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने की बात भी कही। अफवाह फैलाने वालों और भड़काऊ संदेश पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और यदि व्हाट्सएप, फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई आपत्तिजनक या भ्रामक संदेश प्राप्त होता है, तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। मोतिहारी पुलिस ने आम जनता और पूजा समितियों से सहयोग की अपील की है, ताकि सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके। पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *