फरीदाबाद में गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से मनाने के लिए फरीदाबाद पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। जिले में करीब 1500 पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जो अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। पुलिस द्वारा संवेदनशील इलाकों में विशेष नजर रखी जा रही है। 500 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया डीसीपी एनआईटी मकसूद अहमद ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए 500 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। दिल्ली में 22 जनवरी शाम 7 बजे से 23 जनवरी दोपहर 2 बजे तक और 25 जनवरी शाम 7 बजे से 26 जनवरी दोपहर 2 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक रूटों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। पुलिस चला रही है अभियान उन्होंने बताया कि पुलिस के द्वारा शहर में नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बस स्टैंड, होटल, मॉल, सराय और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। दूसरे राज्यों और जिलों से लगती सीमाओं पर विशेष तौर से आने जाने वाले वाहन चालकों पर नजर रखी जा रही है।


