फरीदकोट में LPG पेट्रोल-डीजल सप्लाई को लेकर पुलिस सतर्क:डीएसपी की पेट्रोल पंप- गैस एजेंसी डीलरों के साथ मीटिंग, जरूरी दिशा- निर्देश दिए

फरीदकोट में LPG पेट्रोल-डीजल सप्लाई को लेकर पुलिस सतर्क:डीएसपी की पेट्रोल पंप- गैस एजेंसी डीलरों के साथ मीटिंग, जरूरी दिशा- निर्देश दिए

फरीदकोट जिले में एलपीजी गैस सहित अन्य पेट्रोलियम पदार्थों की निर्विघ्न सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए जिला पुलिस भी सतर्क हो गई है। एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के निर्देश दिए डीएसपी तरलोचन सिंह द्वारा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन और गैस एजेंसी डीलर एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बैठक की गई। इस दौरान हालात की समीक्षा करते हुए डीलरों से जानकारी ली गई और जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि पंजाब सहित देश के अन्य इलाकों में एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल की कमी की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में चिंता का माहौल है। उन्होंने बैठक के दौरान पेट्रोल पंप मालिकों और गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि वे नियमों के अनुसार गैस, पेट्रोल और डीजल की सप्लाई को सुनिश्चित करें, ताकि आम लोगों को किसी तरह की दिक्कत या परेशानी का सामना न करना पड़े। पेट्रोल पंप मालिक बोले- किसी तरह की कोई कमी नहीं इस मौके पर पेट्रोल पंप मालिकों और गैस एजेंसी संचालकों ने डीएसपी को जानकारी दी कि फरीदकोट जिले में गैस, पेट्रोल और डीजल की किसी तरह की कोई कमी नहीं है। हालांकि लोगों की अचानक मांग बढ़ने के कारण बुकिंग में कुछ परेशानी जरूर आ रही है, लेकिन उनकी ओर से हर संभव प्रयास कर निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है। इस संबंध में पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के प्रधान अशोक सचर ने दोनों एसोसिएशनों की ओर से पुलिस प्रशासन को भरोसा दिलाया है कि सप्लाई में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। कालाबाजारी करने पर सख्त कार्रवाई करेगी पुलिस- डीएसपी इस मौके पर डीएसपी तरलोचन सिंह ने कहा कि हालात की समीक्षा करने के लिए यह बैठक की गई थी और डीलरों ने भरोसा दिलाया है कि आम लोगों को गैस, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।फिर भी पुलिस ने डीलरों को स्पष्ट कर दिया है कि यदि किसी तरह की कालाबाजारी का मामला सामने आया तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *