जींद जिले में गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जुलाना पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया है। राष्ट्रीय पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलेभर में पुलिस अलर्ट पर है। इसको लेकर पुलिस ने मुख्य मार्गों के अलावा अन्य स्थानों पर भी नाकाबंदी की है। अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जुलाना में लगातार वाहनों की गहन चेकिंग की जा रही है। विशेष रूप से जींद-रोहतक बॉर्डर पर प्रवेश करने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। गश्त और निगरानी व्यवस्था मजबूत नियमित गश्त को तेज किया गया है और रात्रि गश्त को भी मजबूत किया गया है। पीसीआर, राइडर और ईआरवी यूनिट्स को हाई अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग करें और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखें। थाना प्रभारी ने दी जानकारी जुलाना थाना प्रभारी विक्रम जोसन ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर आने-जाने वाले वाहनों पर पुलिस की पैनी नजर है। क्षेत्र में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मंगलवार शाम से चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। संदिग्ध वस्तु मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई थाना प्रभारी ने बताया कि इस अभियान के दौरान यदि किसी भी वाहन में कोई अवैध हथियार या अन्य संदिग्ध सामान मिलता है, तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। यह चेकिंग अभियान विशेष रूप से उस स्थान पर चलाया जा रहा है जहां रोहतक जिले की सीमा समाप्त होती है और जींद जिला शुरू होता है, ताकि आमजन सुरक्षित और निश्चिंत रह सकें।


