हंगामा और सड़क जाम मामले में पुलिस का एक्शन:पूर्णिया में 4 नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज; एक आरोपी गिरफ्तार

हंगामा और सड़क जाम मामले में पुलिस का एक्शन:पूर्णिया में 4 नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज; एक आरोपी गिरफ्तार

पूर्णिया के चंपानगर में हंगामा और सड़क जाम मामले में पुलिस का एक्शन शुरू हो गया है। पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 4 नामजद और 20 से 30 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। मुख्य आरोपी समेत अन्य की अरेस्टिंग के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है। जानकारी के मुताबिक तस्करी के एक मामले में पुलिस ने 100 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान तस्कर ने चाय दुकानदार के बेटे गौरव कुमार मेहता का नाम लिया था। इसी आधार पर बुधवार की शाम चंपानगर पुलिस गौरव से पूछताछ के लिए उसके घर पहुंची थी। हिरासत में लेकर थाना ले जा रही थी। इसी दौरान उसके परिजन और आसपास के लोग मौके पर जुट गए और विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और युवक को जबरन पुलिस की गाड़ी से उतारकर अपने साथ ले गए। सड़क जामकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चंपानगर-के.नगर मुख्य मार्ग को पेट्रोल पंप के पास बांस-बल्ली लगाकर जाम कर दिया। लोगों ने टायर जलाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम रहने से इस मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। हंगामा और जाम की सूचना पर सदर एसडीपीओ राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया। आक्रोशित लोगों से लिखित आवेदन देने को कहा और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने सड़क को जाम से मुक्त किया। आरोपी को जबरन गाड़ी से उतार लिया चंपानगर थानाध्यक्ष अनुप राज ने बताया कि स्मैक तस्करी के मामले में गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस पूछताछ के लिए गौरव कुमार मेहता को वाहन में बैठाकर थाना ला रही थी। इसी दौरान उसके परिजन और कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए उसे जबरन गाड़ी से उतार लिया और बाद में सड़क जाम कर हंगामा किया। इस मामले में 4 नामजद और 20 से 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एक आरोपी आर्यन राज को गिरफ्तार किया गया है। पूर्णिया के चंपानगर में हंगामा और सड़क जाम मामले में पुलिस का एक्शन शुरू हो गया है। पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 4 नामजद और 20 से 30 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। मुख्य आरोपी समेत अन्य की अरेस्टिंग के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है। जानकारी के मुताबिक तस्करी के एक मामले में पुलिस ने 100 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान तस्कर ने चाय दुकानदार के बेटे गौरव कुमार मेहता का नाम लिया था। इसी आधार पर बुधवार की शाम चंपानगर पुलिस गौरव से पूछताछ के लिए उसके घर पहुंची थी। हिरासत में लेकर थाना ले जा रही थी। इसी दौरान उसके परिजन और आसपास के लोग मौके पर जुट गए और विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और युवक को जबरन पुलिस की गाड़ी से उतारकर अपने साथ ले गए। सड़क जामकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चंपानगर-के.नगर मुख्य मार्ग को पेट्रोल पंप के पास बांस-बल्ली लगाकर जाम कर दिया। लोगों ने टायर जलाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम रहने से इस मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। हंगामा और जाम की सूचना पर सदर एसडीपीओ राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया। आक्रोशित लोगों से लिखित आवेदन देने को कहा और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने सड़क को जाम से मुक्त किया। आरोपी को जबरन गाड़ी से उतार लिया चंपानगर थानाध्यक्ष अनुप राज ने बताया कि स्मैक तस्करी के मामले में गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस पूछताछ के लिए गौरव कुमार मेहता को वाहन में बैठाकर थाना ला रही थी। इसी दौरान उसके परिजन और कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए उसे जबरन गाड़ी से उतार लिया और बाद में सड़क जाम कर हंगामा किया। इस मामले में 4 नामजद और 20 से 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एक आरोपी आर्यन राज को गिरफ्तार किया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *