गणेश हत्याकांड में पुलिस का एक्शन:आरोपी ITBP जवान के घर पर चिपकाया इश्तेहार; सरेंडर नहीं करने पर कुर्की-जब्ती की जाएगी

गणेश हत्याकांड में पुलिस का एक्शन:आरोपी ITBP जवान के घर पर चिपकाया इश्तेहार; सरेंडर नहीं करने पर कुर्की-जब्ती की जाएगी

भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गणेश तिवारी हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को पुलिस टीम ढोल-नगाड़े के साथ फरार चल रहे आरोपी आईटीबीपी जवान बसंत तिवारी के गांव बभनौली पहुंची। कोर्ट के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया गया है। जल्द सरेंडर करने चेतावनी दी है। सरेंडर नहीं करने पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि सरेंडर नहीं करने पर आरोपी के खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के लिए कोर्ट में आवेदन दिया जाएगा। वारदात के करीब डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जिसके बाद यह कदम उठाया गया है। घटनास्थल से खोखा और पिलेट बरामद बता दें, 9 फरवरी 2026 की सुबह खिड़की खोलने के मामूली विवाद में बसंत तिवारी ने अपने चचेरे भाई गणेश तिवारी को गोली मार दी थी। सिर में गोली लगने से गणेश तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा और पिलेट भी बरामद किया था। 40 दिन की छुट्‌टी पर गांव आया था इस मामले में मृतक की पत्नी के बयान पर बसंत तिवारी और उसकी मां के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है, लेकिन अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है। आरोपी आईटीबीपी में तैनात है। घटना से पहले 40 दिनों की छुट्टी पर गांव आया हुआ था। पुलिस का कहना है कि अब इश्तेहार चस्पा करने के बाद आरोपी पर कानूनी दबाव और बढ़ेगा। अगर वह जल्द आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो आगे की कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है। भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गणेश तिवारी हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को पुलिस टीम ढोल-नगाड़े के साथ फरार चल रहे आरोपी आईटीबीपी जवान बसंत तिवारी के गांव बभनौली पहुंची। कोर्ट के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया गया है। जल्द सरेंडर करने चेतावनी दी है। सरेंडर नहीं करने पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि सरेंडर नहीं करने पर आरोपी के खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के लिए कोर्ट में आवेदन दिया जाएगा। वारदात के करीब डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जिसके बाद यह कदम उठाया गया है। घटनास्थल से खोखा और पिलेट बरामद बता दें, 9 फरवरी 2026 की सुबह खिड़की खोलने के मामूली विवाद में बसंत तिवारी ने अपने चचेरे भाई गणेश तिवारी को गोली मार दी थी। सिर में गोली लगने से गणेश तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा और पिलेट भी बरामद किया था। 40 दिन की छुट्‌टी पर गांव आया था इस मामले में मृतक की पत्नी के बयान पर बसंत तिवारी और उसकी मां के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है, लेकिन अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है। आरोपी आईटीबीपी में तैनात है। घटना से पहले 40 दिनों की छुट्टी पर गांव आया हुआ था। पुलिस का कहना है कि अब इश्तेहार चस्पा करने के बाद आरोपी पर कानूनी दबाव और बढ़ेगा। अगर वह जल्द आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो आगे की कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *