नालंदा में शनिवार देर शाम अपराधियों ने निर्माण कार्य में लगे एक पोकलेन ऑपरेटर को गोली मार दी। मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान झारखंड के चतरा जिला निवासी कुलदीप यादव(30) के तौर पर हुई है। घटना हिलसा थाना क्षेत्र की है। मर्डर की सूचना मिलते ही हिलसा डीएसपी-1 शैलजा मौके पर पहुंची। डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच और आसपास के लोगों के बयान से यह बात सामने आई है कि पास के गांव में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हुई थी। अपराधी उसी झड़प के संबंध में पूछताछ करने आए थे। इसी दौरान फायरिंग की गई। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। सीने में दागी बुलेट जानकारी के अनुसार कुलदीप पिछले 6-7 महीनों से ‘हरी कंस्ट्रक्शन’ में पोकलेन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। कुछ दिन पहले अपने गांव से होली की छुट्टी मनाकर काम पर लौटा था। प्रत्यक्षदर्शियों और मृतक के परिजनों के मुताबिक, अपराधी साइट पर पहुंचे और वहां मौजूद इंजीनियर पर पिस्टल तान दी। अचानक अपराधियों ने साइट इंजीनियर को छोड़कर कुलदीप के सीने में गोली दाग दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कंपनी से मुआवजे की मांग मृतक के जीजा उपेंद्र यादव ने बताया कि कुलदीप अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। घर में पत्नी, एक साल की मासूम बेटी और बुजुर्ग माता-पिता हैं। परिजनों ने प्रशासन और कंपनी से उचित मुआवजे की गुहार लगाई है, ताकि पीड़ित परिवार का भरण-पोषण हो सके। नालंदा में शनिवार देर शाम अपराधियों ने निर्माण कार्य में लगे एक पोकलेन ऑपरेटर को गोली मार दी। मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान झारखंड के चतरा जिला निवासी कुलदीप यादव(30) के तौर पर हुई है। घटना हिलसा थाना क्षेत्र की है। मर्डर की सूचना मिलते ही हिलसा डीएसपी-1 शैलजा मौके पर पहुंची। डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच और आसपास के लोगों के बयान से यह बात सामने आई है कि पास के गांव में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हुई थी। अपराधी उसी झड़प के संबंध में पूछताछ करने आए थे। इसी दौरान फायरिंग की गई। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। सीने में दागी बुलेट जानकारी के अनुसार कुलदीप पिछले 6-7 महीनों से ‘हरी कंस्ट्रक्शन’ में पोकलेन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। कुछ दिन पहले अपने गांव से होली की छुट्टी मनाकर काम पर लौटा था। प्रत्यक्षदर्शियों और मृतक के परिजनों के मुताबिक, अपराधी साइट पर पहुंचे और वहां मौजूद इंजीनियर पर पिस्टल तान दी। अचानक अपराधियों ने साइट इंजीनियर को छोड़कर कुलदीप के सीने में गोली दाग दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कंपनी से मुआवजे की मांग मृतक के जीजा उपेंद्र यादव ने बताया कि कुलदीप अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। घर में पत्नी, एक साल की मासूम बेटी और बुजुर्ग माता-पिता हैं। परिजनों ने प्रशासन और कंपनी से उचित मुआवजे की गुहार लगाई है, ताकि पीड़ित परिवार का भरण-पोषण हो सके।


