सिसौनी पंचायत में पोखरा रिनोवेशन, अंबेडकर पार्क का उद्घाटन:मुखिया ने 15वें वित्त आयोग से ₹9.99 लाख की लागत से कराया निर्माण

सिसौनी पंचायत में पोखरा रिनोवेशन, अंबेडकर पार्क का उद्घाटन:मुखिया ने 15वें वित्त आयोग से ₹9.99 लाख की लागत से कराया निर्माण

मधुबनी के हरलाखी प्रखंड की सिसौनी पंचायत के सुखवासी में एक पोखरा जीर्णोद्धार और आकर्षक अंबेडकर पार्क का उद्घाटन किया गया। मुखिया यदुवीर साह द्वारा निर्मित इस परियोजना का उद्घाटन रविवार को सिंहवारा जिला परिषद सदस्य अर्जुन साह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, प्रोफेसर धीरेन्द्र झा, शिक्षक मनोज झा और सरपंच रामशंकर ठाकुर सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। तालाब में बनाए गए खूबसूरत झरना और घाट मुखिया यदुवीर साह ने बताया कि 15वें वित्त आयोग योजना के तहत नौ लाख 99 हजार 500 रुपये की लागत से इस पोखरा का जीर्णोद्धार किया गया है और अंबेडकर पार्क का निर्माण कराया गया है। तालाब में एक खूबसूरत झरना और घाट भी बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह पार्क क्षेत्र के लोगों के लिए एक नई सुविधा के रूप में विकसित किया गया है, जो समाज में सामाजिक समरसता का प्रतीक बनेगा। इन विकास परियोजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बाबा साहेब की विरासत को संजोना, जल संरक्षण को बढ़ावा देना और स्थानीय लोगों व पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक अतिथियों ने मुखिया के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रखंड का पहला ऐसा पार्क है जहां अमृत सरोवर के साथ-साथ एक खूबसूरत पार्क और बाबा अंबेडकर की प्रतिमा भी स्थापित है। उन्होंने जोर दिया कि मुखिया की यह पहल ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान से हुआ। बच्चों ने स्वच्छता और जल संरक्षण से संबंधित लोक नृत्य व नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर मुखिया ने अतिथियों का पाग और दोपट्टा से स्वागत किया। पंचायत की सुपरवाइजर रूबी कुमारी, सभी स्वच्छता कर्मियों, पार्क बनाने वाले राजमिस्त्री और मजदूरों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पंचायत के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। मधुबनी के हरलाखी प्रखंड की सिसौनी पंचायत के सुखवासी में एक पोखरा जीर्णोद्धार और आकर्षक अंबेडकर पार्क का उद्घाटन किया गया। मुखिया यदुवीर साह द्वारा निर्मित इस परियोजना का उद्घाटन रविवार को सिंहवारा जिला परिषद सदस्य अर्जुन साह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, प्रोफेसर धीरेन्द्र झा, शिक्षक मनोज झा और सरपंच रामशंकर ठाकुर सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। तालाब में बनाए गए खूबसूरत झरना और घाट मुखिया यदुवीर साह ने बताया कि 15वें वित्त आयोग योजना के तहत नौ लाख 99 हजार 500 रुपये की लागत से इस पोखरा का जीर्णोद्धार किया गया है और अंबेडकर पार्क का निर्माण कराया गया है। तालाब में एक खूबसूरत झरना और घाट भी बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह पार्क क्षेत्र के लोगों के लिए एक नई सुविधा के रूप में विकसित किया गया है, जो समाज में सामाजिक समरसता का प्रतीक बनेगा। इन विकास परियोजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बाबा साहेब की विरासत को संजोना, जल संरक्षण को बढ़ावा देना और स्थानीय लोगों व पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक अतिथियों ने मुखिया के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रखंड का पहला ऐसा पार्क है जहां अमृत सरोवर के साथ-साथ एक खूबसूरत पार्क और बाबा अंबेडकर की प्रतिमा भी स्थापित है। उन्होंने जोर दिया कि मुखिया की यह पहल ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान से हुआ। बच्चों ने स्वच्छता और जल संरक्षण से संबंधित लोक नृत्य व नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर मुखिया ने अतिथियों का पाग और दोपट्टा से स्वागत किया। पंचायत की सुपरवाइजर रूबी कुमारी, सभी स्वच्छता कर्मियों, पार्क बनाने वाले राजमिस्त्री और मजदूरों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पंचायत के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *