नवादा | बिहार प्रदेश कान्यकुब्ज हलवाई महासभा राधेलाल ट्रस्ट द्वारा आयोजित शीतलाष्टमी मेला, वैवाहिक परिचय सम्मेलन सह मिलन समारोह के अवसर पर भव्य वैक्वेट हॉल, मघड़ा गुफा पर आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में नवादा के कवि दयानंद प्रसाद गुप्ता को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान समिति की ओर से कवि गुप्ता को अंगवस्त्र, पुष्पमाला एवं मोमेंटो देकर सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर समिति के सचिव रंजीत कुमार ने कहा कि कवि दयानंद प्रसाद गुप्ता अपनी सशक्त लेखनी के माध्यम से समाज का नाम रोशन कर रहे हैं। उनकी रचनाएं सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने का कार्य कर रही हैं। नवादा | बिहार प्रदेश कान्यकुब्ज हलवाई महासभा राधेलाल ट्रस्ट द्वारा आयोजित शीतलाष्टमी मेला, वैवाहिक परिचय सम्मेलन सह मिलन समारोह के अवसर पर भव्य वैक्वेट हॉल, मघड़ा गुफा पर आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में नवादा के कवि दयानंद प्रसाद गुप्ता को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान समिति की ओर से कवि गुप्ता को अंगवस्त्र, पुष्पमाला एवं मोमेंटो देकर सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर समिति के सचिव रंजीत कुमार ने कहा कि कवि दयानंद प्रसाद गुप्ता अपनी सशक्त लेखनी के माध्यम से समाज का नाम रोशन कर रहे हैं। उनकी रचनाएं सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने का कार्य कर रही हैं।


