शेखपुरा में पाइप नेचुरल गैस (पीएनजी) आपूर्ति सेवा को बढ़ावा देने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पीएनजी को ऊर्जा का स्वच्छ और सुलभ विकल्प बताया। ‘स्वास्थ्य, बचत और सुरक्षा की कुंजी’ जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि पीएनजी गैस न केवल सुरक्षित है, बल्कि यह घरेलू महिलाओं को बार-बार सिलेंडर बुक करने और बदलने की परेशानी से भी मुक्ति दिलाती है। उन्होंने इसे ‘स्वास्थ्य, बचत और सुरक्षा की कुंजी’ बताया। इस कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) द्वारा शेखपुरा, जमुई और देवघर के निवासियों के लिए शहरी गैस वितरण विभाग की ओर से विशेष योजनाएं पेश की गई हैं। आईओसीएल के पदाधिकारियों ने पीएनजी के मुख्य लाभों पर प्रकाश डाला। इनमें 24 घंटे गैस की अबाध उपलब्धता, सिलेंडर की तुलना में किफायती और उपयोग में आसान होना, घरों तक सीधी पाइपलाइन के जरिए सुरक्षित गैस वितरण और ऑनलाइन बिलिंग की सुविधा शामिल है। ऑनलाइन बिलिंग में उपभोक्ता केवल खर्च की गई गैस का ही भुगतान करते हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा दो प्रमुख योजनाओं के तहत पंजीकरण शुरू किया गया है। स्कीम A5 में कुल 6500 रुपये का भुगतान शामिल है, जिसमें मुख्य रूप से रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट होता है। जबकि स्कीम B5 में शुरुआती भुगतान कम है, लेकिन सुरक्षा राशि 500 रुपये प्रति बिल की किस्तों (2 साल तक) के माध्यम से जमा की जा सकती है। जिले के निवासी अपने पहचान पत्र और पते का प्रमाण देकर इन योजनाओं के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। शेखपुरा में पाइप नेचुरल गैस (पीएनजी) आपूर्ति सेवा को बढ़ावा देने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पीएनजी को ऊर्जा का स्वच्छ और सुलभ विकल्प बताया। ‘स्वास्थ्य, बचत और सुरक्षा की कुंजी’ जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि पीएनजी गैस न केवल सुरक्षित है, बल्कि यह घरेलू महिलाओं को बार-बार सिलेंडर बुक करने और बदलने की परेशानी से भी मुक्ति दिलाती है। उन्होंने इसे ‘स्वास्थ्य, बचत और सुरक्षा की कुंजी’ बताया। इस कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) द्वारा शेखपुरा, जमुई और देवघर के निवासियों के लिए शहरी गैस वितरण विभाग की ओर से विशेष योजनाएं पेश की गई हैं। आईओसीएल के पदाधिकारियों ने पीएनजी के मुख्य लाभों पर प्रकाश डाला। इनमें 24 घंटे गैस की अबाध उपलब्धता, सिलेंडर की तुलना में किफायती और उपयोग में आसान होना, घरों तक सीधी पाइपलाइन के जरिए सुरक्षित गैस वितरण और ऑनलाइन बिलिंग की सुविधा शामिल है। ऑनलाइन बिलिंग में उपभोक्ता केवल खर्च की गई गैस का ही भुगतान करते हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा दो प्रमुख योजनाओं के तहत पंजीकरण शुरू किया गया है। स्कीम A5 में कुल 6500 रुपये का भुगतान शामिल है, जिसमें मुख्य रूप से रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट होता है। जबकि स्कीम B5 में शुरुआती भुगतान कम है, लेकिन सुरक्षा राशि 500 रुपये प्रति बिल की किस्तों (2 साल तक) के माध्यम से जमा की जा सकती है। जिले के निवासी अपने पहचान पत्र और पते का प्रमाण देकर इन योजनाओं के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।


