2.5 करोड़ की PMGSY सड़क एक हफ्ते में उखड़ी:अधिकारी बोले- ठेकेदार ने बिना सूचना दिए ही काम किया, जारी किया गया है नोटिस

2.5 करोड़ की PMGSY सड़क एक हफ्ते में उखड़ी:अधिकारी बोले- ठेकेदार ने बिना सूचना दिए ही काम किया, जारी किया गया है नोटिस

कोंडागांव जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत बनी 2.5 करोड़ रुपए की सड़क निर्माण के एक सप्ताह के भीतर ही उखड़ने लगी है। बटराली से होन्हेड को जोड़ने वाली यह 12.5 किलोमीटर लंबी सड़क भ्रष्टाचार के आरोपों के घेरे में आ गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर अभी ठीक से आवागमन भी शुरू नहीं हुआ है, लेकिन जगह-जगह से डामर की परतें चादर की तरह ऊपर उठ रही हैं और हाथ लगाने भर से निकल जा रही है। ग्रामीणों ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच, दोषी ठेकेदार, अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई और सड़क के नए सिरे से गुणवत्तापूर्ण निर्माण की मांग की है। इस मामले में कार्यपालन अभियंता बलराम ठाकुर ने स्वीकार किया कि ठेकेदार ने विभाग को बिना सूचना दिए ही कार्य शुरू कर दिया था, जिसके लिए उसे नोटिस जारी किया गया है। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि डामरीकरण से पहले सड़क की उचित सफाई नहीं की गई थी, जिसके कारण परतें उखड़ गईं। विभाग ने ठेकेदार को रीनीवल मेंटेनेंस कार्य में पूर्ण सफाई सुनिश्चित करने और डामर व इमल्शन का सही उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, क्षतिग्रस्त हिस्सों में शीघ्र सुधार कर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने को कहा गया है। विभाग ने इस लापरवाही को गंभीर माना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *