भागलपुर जिले के मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना (अवशेष) के तहत बिहपुर विधायक शैलेन्द्र ने सतीश नगर-जयरामपुर से तीनमुहानी (त्रिमुहान घाट) NH-106 तक निर्मित सड़क का उद्घाटन किया। यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत बनी है। लगभग 5 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण 4.52 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। विधायक शैलेन्द्र ने बताया कि इस नई सड़क के चालू होने से सतीश नगर, जयरामपुर सहित आसपास के गांवों को राष्ट्रीय राजमार्ग से सीधी कनेक्टिविटी मिल गई है। इससे क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और स्थानीय लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, व्यापार तथा कृषि उत्पादों के परिवहन में सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने इस परियोजना को क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह सड़क न केवल दूरी कम करेगी, बल्कि ग्रामीण इलाकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बनेगी। उद्घाटन समारोह में ब्यास मिश्र, गौतम ठाकुर, प्रो. गौतम कुमार, रूपेश रूप, कन्हैया झा, ई. कुमार गौरव, गगन सिंह, बैजू राजा, अजय उर्फ माटो, कुणाल उर्फ भानू झा, नवीन चौधरी उर्फ चुन्नू, सिंटू, सौरव, लालमोहन, सदानंद मंडल और विपुल उर्फ दल्लू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। स्थानीय लोगों में सड़क निर्माण को लेकर उत्साह देखा गया। भागलपुर जिले के मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना (अवशेष) के तहत बिहपुर विधायक शैलेन्द्र ने सतीश नगर-जयरामपुर से तीनमुहानी (त्रिमुहान घाट) NH-106 तक निर्मित सड़क का उद्घाटन किया। यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत बनी है। लगभग 5 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण 4.52 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। विधायक शैलेन्द्र ने बताया कि इस नई सड़क के चालू होने से सतीश नगर, जयरामपुर सहित आसपास के गांवों को राष्ट्रीय राजमार्ग से सीधी कनेक्टिविटी मिल गई है। इससे क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और स्थानीय लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, व्यापार तथा कृषि उत्पादों के परिवहन में सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने इस परियोजना को क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह सड़क न केवल दूरी कम करेगी, बल्कि ग्रामीण इलाकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बनेगी। उद्घाटन समारोह में ब्यास मिश्र, गौतम ठाकुर, प्रो. गौतम कुमार, रूपेश रूप, कन्हैया झा, ई. कुमार गौरव, गगन सिंह, बैजू राजा, अजय उर्फ माटो, कुणाल उर्फ भानू झा, नवीन चौधरी उर्फ चुन्नू, सिंटू, सौरव, लालमोहन, सदानंद मंडल और विपुल उर्फ दल्लू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। स्थानीय लोगों में सड़क निर्माण को लेकर उत्साह देखा गया।


