PM आवास बनाने के लिए महिला ने आग लगाई, मौत:झांसी में दबंग बनने नहीं दे रहे थे, पुलिस बोली- सरकारी भूमि पर बनाना चाहती थी

झांसी में 20 मार्च को पीएम आवास नहीं बना पा रही एक महिला राजकुमारी (40) ने खुद को आग लगा ली थी। गंभीर रूप से झुलसी महिला का लखनऊ पीजीआई में इलाज चल रहा था। जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। देर रात राजकुमारी का शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने हंगामा कर दिया। उनकी दो मांग थी। पहली आवास बनवाया जाए और दूसरी जिस जगह लाग लगाई, वहीं अंतिम संस्कार करेंगे। हंगामा बढ़ते देख दो थानों का फोर्स लेकर एसडीएम और सीओ सिटी मौके पर पहुंच गए। समझाइश के बाद परिजन मान गए। आधी रात को शव का श्मशान घाट में अंतिम संस्कार करवाया गया। पुलिस का कहना है- राजकुमारी सरकारी भूमि पर आवास बना रही थी। जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे थे। झगड़ा होने पर उसने आग लगा ली। केस दर्ज करके 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सिमरधा गांव का है।
खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *