PM नरेंद्र मोदी ने कंटेंट क्रिएटर की रील पर दिया रिएक्शन, लड़के के पिता से की ये बड़ी अपील

PM नरेंद्र मोदी ने कंटेंट क्रिएटर की रील पर दिया रिएक्शन, लड़के के पिता से की ये बड़ी अपील

PM Narendra Modi: सोशल मीडिया के इस दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर अपने डिजिटल जुड़ाव से लोगों को चौंका देते हैं। लेकिन शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर जो कुछ हुआ, उसने हर किसी को हैरान कर दिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की, जिसमें लिखा हुआ था मोदी पगलू पापा। जैसे ही नरेंद्र मोदी की इस पर नजर पड़ी, उन्होंने रिएक्शन दे दिया और उस लड़के के पिता से रिक्वेस्ट भी कर दी। जैसे ही लोगों ने देखा हर कोई पीएम मोदी की मुरीद हो गया। क्योंकि इस रील ने न केवल यूजर्स का दिल जीत लिया, बल्कि एक पिता और पुत्र के बीच के मीठे ‘तकरार’ में प्रधानमंत्री को भी शामिल कर लिया। मामला सेहत से जुड़ा था और अपील सीधे देश के प्रधान सेवक से की गई थी।

पीएम मोदी मे कंटेंट क्रिएटर की रील की शेयर (PM Narendra Modi Share Reel)

दरअसल, मशहूर कंटेंट क्रिएटर युवराज दुआ ने हाल ही में एक मजेदार रील साझा की थी। इस रील में उन्होंने अपने पिता का जिक्र करते हुए उन्हें “मोदी पगलू” (मोदी जी का जबरा फैन) बताया था। युवराज ने मजाकिया लहजे में प्रधानमंत्री से एक अनोखी सिफारिश की थी। उन्होंने कहा था, “आपकी बातें मेरे पिता के लिए किसी आदेश की तरह होती हैं, इसलिए अगर आप अगली ‘मन की बात’ में मीठा कम खाने के बारे में कुछ कह दें, तो शायद मेरे पापा की शुगर कंट्रोल में आ जाए।” युवराज का यह अंदाज जितना मजाकिया था, उतना ही भावनात्मक भी, क्योंकि यह हर उस घर की कहानी है जहाँ बड़े-बुजुर्ग अपनी सेहत से ज्यादा अपनी पसंद को तरजीह देते हैं।

PM Modi Instagram

प्रधानमंत्री मोदी ने युवराज के पिता से किया अनुरोध (PM Modi Reacts To Content Creator Reel Modi Paglu)

प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल इस रील को देखा, बल्कि इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए युवराज के पिता को सीधे संबोधित भी किया। उन्होंने लिखा, “युवराज के अनुरोध पर, मैं उनके पिता और यह रील देख रहे सभी लोगों से गुजारिश करता हूं कि वह चीनी का सेवन कम करें। स्वस्थ रहें और खुश रहें।” प्रधानमंत्री का यह अंदाज काफी अनौपचारिक और आत्मीय लगा, जैसे वह परिवार के किसी सदस्य को सलाह दे रहे हों।

सेहत और योग पर दिया जोर (PM Modi Instagram)

सिर्फ इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री ने एक और स्टोरी साझा कर अपने करोड़ों फॉलोअर्स को सेहत के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। उन्होंने विस्तार से बताया कि कैसे जरूरत से ज्यादा चीनी का सेवन शरीर के लिए गंभीर बीमारियां पैदा कर सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि फिट रहने के लिए केवल खान-पान ही काफी नहीं है, बल्कि ‘योग’ को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना भी उतना ही जरूरी है।

PM Modi Instagram

मोदी के रिएक्शन से खुश हुए युवराज

प्रधानमंत्री की इस प्रतिक्रिया के बाद युवराज दुआ की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने PM मोदी की स्टोरी का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “अब तो मोदी जी ने भी कह दिया, पापा प्लीज अब तो मान जाओ!” युवराज के इंस्टाग्राम पर 11 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और इस रील को अब तक 26 लाख (2.6 मिलियन) से अधिक बार देखा जा चुका है।

यह पूरी घटना दिखाती है कि कैसे डिजिटल युग में एक आम नागरिक और देश के सबसे बड़े नेता के बीच की दूरी कम हो गई है। प्रधानमंत्री का यह छोटा सा कदम न केवल एक परिवार के लिए यादगार बन गया, बल्कि करोड़ों लोगों को स्वास्थ्य के प्रति एक जरूरी संदेश भी दे गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *