पीएम मोदी 7-8 फरवरी को जाएंगे मलेशिया, दोनों देशों के संबंधों में मज़बूती पर होगी चर्चा

पीएम मोदी 7-8 फरवरी को जाएंगे मलेशिया, दोनों देशों के संबंधों में मज़बूती पर होगी चर्चा

भारत (India) के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) इस हफ्ते मलेशिया (Malaysia) का दौरा करेंगे। उनका यह दौरा दो दिवसीय होगा और वह 7 और 8 फरवरी को मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर (Kuala Lumpur) में रहेंगे। पीएम मोदी मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम (Anwar Ibrahim) के निमंत्रण पर आधिकारिक दौरे पर मलेशिया जा रहे हैं। इस साल यह पीएम मोदी का पहला विदेश दौरा है।

मलेशिया का तीसरा दौरा

पीएम मोदी का यह तीसरा मलेशिया दौरा होगा। अगस्त 2024 में भारत-मलेशिया द्विपक्षीय संबंधों को ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ का दर्जा दिए जाने के बाद यह उनका पहला मलेशिया दौरा होगा।

द्विपक्षीय चर्चा पर रहेगा जोर

पीएम मोदी के इस दौरे के दौरान द्विपक्षीय चर्चा पर जोर रहेगा। वह मलेशिया के पीएम इब्राहिम से दोनों देशों के संबंधों में मज़बूती लाने पर अहम बातचीत करेंगे।

भारतीय समुदाय को भी करेंगे संबोधित

मलेशिया दौरे के दौरान पीएम मोदी भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे। साथ ही पीएम मोदी उद्योग और व्यापार प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत करेंगे। पीएम मोदी के मलेशिया दौरे के साथ ही 10वां भारत-मलेशिया सीईओ फोरम भी आयोजित होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *