PM Modi Ajmer Visit : पीएम मोदी 28 फरवरी को आएंगे अजमेर, सुबह 6 बजे से भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ें

PM Modi Ajmer Visit : पीएम मोदी 28 फरवरी को आएंगे अजमेर, सुबह 6 बजे से भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ें

PM Modi Ajmer Visit : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कायड़ विश्राम स्थली में प्रस्तावित जनसभा के मद्देनजर जिला पुलिस ने शहर के लिए 12 घंटे का ट्रैफिक डायवर्जन लिया है। 28 फरवरी को सुबह 6 बजे से अजमेर में किसी भी दिशा से भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था 28 फरवरी सुबह 6 बजे से प्रधानमंत्री की सभा के समापन के बाद तक रहेगी। जिससे सभा में आए वाहनों की सुगम वापसी हो सके।

सभा में प्रदेशभर से 4 हजार बसें व 4 हजार से ज्यादा छोटे चौपहिया वाहनों समेत 10 हजार वाहन आने की उम्मीद है। वाहनों की संख्या के मद्देजनर पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 28 फरवरी को होने वाली जनसभा के मद्देनजर यातायात पुलिस ने पुलिस उप महानिरीक्षक (जयपुर) योगेश दाधीच के नेतृत्व में आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डायवर्जन बनाए हैं।

डायवर्जन व्यवस्था 28 फरवरी सुबह 6 बजे से लागू होगी। इसमें खासतौर पर मांगलियावास तिराहा, किशनगढ़ से अजमेर व रूपनगढ़, थांवला, कड़ैल चौराहा से अजमेर की ओर आने वाले भारी वाहनों के लिए डायवर्जन होगा जो यातायात व्यवस्था सामान्य होने तक लागू रहेगा।

PM Modi Ajmer Visit
ट्रैफिक सहित अन्य व्यवस्था की जानकारी देती पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा। फोटो पत्रिका

10 हजार वाहनों का अनुमान

डीआईजी दाधीच ने बताया कि जनसभा में करीब 10 हजार वाहनों के आने का अनुमान है। इसमें 4 हजार बसें, 4 हजार छोटे वाहन व 2 हजार दुपहिया वाहन शामिल हैं। वाहनों की पार्किंग के लिए जीओ पॉजिशनिंग क्यूआर कोड बनाए गए हैं। ताकि आने वाले वाहन अपने निर्धारित स्थान पर पहुंच सकें। इससे यातायात सुगम बनाने में सहयोग मिलेगा।

रास्तों में लगाए संकेतक

सभा में अजमेर आने वाले वाहनों के लिए रास्ते में संकेतक लगाने के साथ पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। ताकि किसी को भी सभास्थल तक पहुंचने में परेशानी ना हो।

यहां रहेगा प्रवेश-निषेध

कायड़ विश्राम स्थली क्रिकेट स्टेडियम पार्किग नागौर रोड से कायड विश्रामस्थली हाइवे कट, व सहारा पार्किग से आगे सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। शहरवासी अपने-अपने वाहन रोड पर पार्क नहीं कर सकेंगे।

जिले में यहां रहेगा डायवर्जन

1- मांगलियावास तिराहा से नसीराबाद रोड पर डायवर्जन 28 फरवरी सुबह 6 बजे से शुरू होगा। ब्यावर रोड से अजमेर, जयपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहन मांगलियावास से नसीराबाद तिराहा होते हुए जयपुर की ओर जा सकेंगे।
2- नसीराबाद जयपुर बाइपास तिराहे से जयपुर रोड पर डायवर्जन-ब्यावर रोड एवं भीलवाडा रोड से अजमेर की तरफ आने वाले भारी वाहन नसीराबाद बाइपास दिलवाडा पुलिया से श्रीनगर-जयपुर की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
3- किशनगढ़ जयपुर रोड से अजमेर ब्यावर रोड की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को किशनगढ़ बाइपास से श्रीनगर, नसीराबाद बाइपास की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
4- मकराना तिराहा से डायवर्जन-हनुमानगढ़ मेगा हाइवे रूपनगढ़ रोड से अजमेर ब्यावर रोड की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को मकराना चौराहा से नसीराबाद बाइपास की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
5- रूपनगढ से नरेना, जयपुर रोड पर डाइवर्जन-परबतसर से किशनगढ़ की ओर जाने वाले भारी वाहनों को रूपनगढ़ तिराहा से नरेना जयपुर की तरफ निकलेगा।
6- फरासिया फाटक तिराहा से जयपुर रोड पर डायवर्जन-किशनगढ़ रोड से अजमेर रोड की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को मकराना चौराहा किशनगढ़ की ओर भिजवाया जाएगा।
7- थांवला तिराहा से जयपुर रोड पर डायवर्जन-नागौर रोड से अजमेर की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को थांवला तिराहा से हरसौर, भकरी, बाजवास, परबतसर होते हुए रूपनगढ़ की ओर निकाला जाएगा।
8- कडैल चौराहा से परबतसर रोड पर डायवर्जन- नागौर रोड से अजमेर की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को कडेल चौराहे से परबतसर होते हुए रुपनगढ से नरेना, जयपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
9- घूघरा गांव लाडपुरा तिराहा डाइवर्जन-अजमेर शहर से जयपुर की तरफ जाने वाले चौपहिया वाहनों को घूघरा गांव से लाडपुरा रोड की ओर भिजवाया जाएगा।
10- लाडपुरा तिराहा जयपुर बाइपास पर डायवर्जन-अजमेर शहर व ब्यावर रोड से जयपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को ब्यावर रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *