PM Modi On Asha Bhosle Death: आशा भोसले के निधन पर भावुक हुए पीएम मोदी, दिग्गज गायिका को दी श्रद्धांजलि

PM Modi On Asha Bhosle Death: आशा भोसले के निधन पर भावुक हुए पीएम मोदी, दिग्गज गायिका को दी श्रद्धांजलि

PM Narendra Modi On Asha Bhosle Death: 92 साल की उम्र में आशा भोसले ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। दिग्गज गायिका के निधन पर पीएम मोदी काफी भावुक हो गए हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए आशा जी को श्रद्धांजलि दी है।

पीएम मोदी ने आशा भोसले के निधन पर जताया दुख (PM Narendra Modi On Asha Bhosle Death)

पीएम मोदी ने पोस्ट करते हुए लिखा है- मैं श्रीमती आशा भोसले जी के निधन से गहरा दुखी हूँ। वे भारत की सबसे प्रसिद्ध और बहुमुखी आवाज़ों में से एक थीं। दशकों तक फैला उनका अनूठा संगीत सफर हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करता रहा और दुनिया भर के अनगिनत लोगों के दिलों को छूता रहा। भावपूर्ण धुनों से लेकर जोश से भरी रचनाओं तक, उनकी आवाज़ में एक ऐसी कालातीत चमक थी जो हमेशा याद रखी जाएगी। उनके साथ हुई अपनी बातचीत की यादों को मैं हमेशा संजोकर रखूँगा।

मेरी हार्दिक संवेदनाएँ उनके परिवार, प्रशंसकों और सभी संगीत प्रेमियों के साथ हैं। वे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी और उनके गीत हमेशा लोगों के जीवन में गूंजते रहेंगे।

करण जौहर ने दी प्रतिक्रिया (Bollywood Reaction On Asha Bhosle Death News)

फिल्म निर्माता करण जौहर ने आशा भोसले को याद करते हुए लिखा कि उनका जाना सिर्फ एक कलाकार का नहीं, बल्कि एक युग का अंत है। उन्होंने कहा कि आशा जी की आवाज़ कई पीढ़ियों तक भारतीय सिनेमा की पहचान बनी रही और उनका संगीत हमेशा जीवित रहेगा।

वहीं अभिनेत्री रवीना टंडन ने भावुक शब्दों में कहा कि आशा भोसले सिर्फ एक गायिका नहीं थीं, बल्कि उनके जीवन की प्रेरणा थीं। बचपन से लेकर आज तक वो उनकी सबसे बड़ी प्रशंसक रहीं और उनकी आवाज़ का कोई मुकाबला नहीं हो सकता।

जेमी लीवर ने भी दिया रिएक्शन

कॉमेडियन और अभिनेत्री जेमी लीवर ने भी आशा जी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने करियर में कई बार उनकी आवाज़ की नकल की, लेकिन असलियत यह है कि आशा भोसले जैसी आवाज़ दुनिया में दूसरी नहीं हो सकती। उन्होंने उनके लाइव कॉन्सर्ट की यादों को भी साझा किया और कहा कि उनसे मिलने की इच्छा अब अधूरी रह गई।

हेमा मालिनी भी हुईं भावुक

दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपने भावुक संदेश में कहा कि आशा जी ने उनके कई गीतों को अपनी आवाज़ से अमर बना दिया। उन्होंने बताया कि आशा भोसले और उनकी बहन लता मंगेशकर दोनों के साथ उनका खास भावनात्मक रिश्ता रहा, जिसने उनके फिल्मी सफर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *