कनाडा (Canada) के पीएम मार्क कार्नी (Mark Carney) 27 फरवरी से 2 मार्च तक भारत (India) के आधिकारिक दौरे पर रहे। कनाडाई पीएम के तौर पर यह कार्नी का पहला अधिकारिक भारत दौरा रहा। इस दौरान उन्होंने कई व्यापारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से भी द्विपक्षीय बातचीत की और दोनों देशों के संबंधों में सुधार के साथ ही कई सेक्टर्स में पार्टनरशिप को बढ़ाने पर भी सहमति जताई। कार्नी अब भारत से ऑस्ट्रेलिया (Australia) पहुंच चुके हैं लेकिन इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की।
“पीएम मोदी हैं बिल्कुल हटके, 25 साल में नहीं ली एक भी छुट्टी”
ऑस्ट्रेलिया में एक कार्यक्रम के दौरान एक मॉडरेटर ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में एक बड़ा और प्रभावी व्यक्ति बताया। ऐसे में अपने भारत दौरे का अनुभव शेयर करते हुए कार्नी ने कहा, “पीएम मोदी बिल्कुल हटके और बेहतरीन इंसान हैं। उन्होंने 25 साल में एक भी छुट्टी नहीं ली। पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर और अब भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर, पब्लिक ऑफिस में रहते हुए उन्होंने एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली। पीएम मोदी लगभग हर वीकेंड पर कैंपेन करते हैं और उनकी रैलियों में 2,50,000 तक लोग आते हैं जो एक कमाल की बात है।”
परिणाम पर रहता है पीएम मोदी का फोकस
कार्नी ने आगे कहा, “पीएम मोदी का फोकस परिणाम देने पर रहता है, खासकर फाइनेंशियल सुधार और यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के ज़रिए पेमेंट में बदलाव।” कार्नी ने भारत के यूपीआई सिस्टम की तारीफ़ करते हुए कहा, “यह रियल टाइम में सीधे लोगों को पैसे ट्रांसफर करने में मदद करता है, लीकेज कम करता है और बड़ी संख्या में लोगों को फॉर्मल इकॉनमी में लाता है।”


